• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

सागर में दिलदहलाने वाली घटनाः पिता ने रुपये देने से इंकार किया तो कुल्हाड़ी से हत्या कर सूखी घास में लाश छिपाकर भागा

सागर के ग्राम पथौली में बेटे ने घरेलू विवाद के दौरान अपने ही 73 वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

By Vishnu soniEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 08:52:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 08:57:23 PM (IST)
सागर में दिलदहलाने वाली घटनाः पिता ने रुपये देने से इंकार किया तो कुल्हाड़ी से हत्या कर सूखी घास में लाश छिपाकर भागा

HighLights

  1. पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की
  2. पिता ने सौ रुपये देकर मेहनत-मजदूरी कर कमाने की सलाह दी थी
  3. आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। विनायका थाना क्षेत्र के ग्राम पथौली में बेटे ने घरेलू विवाद के दौरान अपने ही 73 वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित शव को सूखे चारे यानी घास में छिपाकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर विनायका पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम पिथौली निवासी 73 वर्षीय खज्जू पिता नत्थू रावत आदिवासी के रूप में हुई है।

पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित उसका पुत्र फूलसिंह उर्फ फुल्लू रावत है, जो नशे का आदी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात पिता-पुत्र के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपित ने अपने पिता से रुपये मांगे थे।


पिता ने सौ रुपये देकर मेहनत-मजदूरी कर कमाने की सलाह दी

पिता ने सौ रुपये भी दिए, साथ ही उसे समझाते हुए कहा कि वह खुद मेहनत-मजदूरी कर कमाए। इसी बात से नाराज होकर आरोपित ने कुल्हाड़ी के मूंठ से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपित ने साक्ष्य छिपाने की कोशिश करते हुए घर के सामने टपरिया में शव को सूखे चारे के ढेर में छिपा दिया और फरार हो गया। सोमवार सुबह घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रहीं

एफएसएल टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपित की तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद हत्या का कारण प्रतीत हो रहा है। मामले में प्रकरण दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और फरार आरोपित की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- आलीराजपुर में बेटे ने पिता की पत्थर मारकर की हत्या, मामूली विवाद ने लिया खूनी मोड़, आरोपी गिरफ्तार