सागर में रास्ते को लेकर हुए विवाद पर भाजपा नेता ने तान दी बंदूक, पुलिस ने शांत कराया मामला
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बम्होरी बीका में रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता महेश बिलहरा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली। इस दौरान सिविल ला ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 11:30:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 11:31:37 AM (IST)
रास्ते को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता महेश बिलहरा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लीHighLights
- भूमि विवाद पर भाजपा नेता ने निकाली बंदूक
- झगड़े के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे
- खाली जमीन से निकलने को लेकर हुआ विवाद
नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बम्होरी बीका में रहने वाले कुचबंदिया परिवार और बिल्डर के बीच शुक्रवार शाम को रास्ते से निकलने पर विवाद हो गया। जिसके बाद बिल्डर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली। हालांकि सूचना के बाद मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच गई थी। दोनों पक्ष थाने आ गए और पुलिस में शिकायती आवेदन दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
जानकारी के अनुसार बम्होरी बीका से निकले फोरलेन के पास बने मकानों के लोग खाली प्लॉट से मुख्य रोड पर आना जाना करते हैं। दरअसल फोरलेन से लगी हुई भाजपा नेता महेश बिलहरा की भूमि है। काफी समय से महेश बिलहरा की भूमि से पीछे रहने वाले परिवार के लोग आना जाना करते थे, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने भूमि पर बनाई जा रही बाउंड्रीवॉल से उस रास्ते को बंद कर दिया। इसी बात से दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी।
मौके पर महेश बिलहरा पहुंचे, जहां विवाद को बढ़ता देख उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली। इस दौरान सिविल लाइन थाना से पुलिस की डायल 112 भी पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई। महेश बिलहरा द्वारा विवाद के दौरान बंदूक निकालकर धमकाने का वीडियो भी बना लिया गया, जिसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया गया। विवाद शांत होने के बाद दोनों पक्ष सिविल लाइन थाने आए, जहां टीआई आनंद सिंह ने दोनों पक्षों की बात सुनी और उनसे शिकायती आवेदन लेकर जांच करने की बात कही।
यह भी पढ़ें- भोपाल में बारात में हर्ष फायरिंग करने वाला दूल्हा गिरफ्तार, ससुर के साथ पहुंचा जेल, कट्टा भी बरामद
महेश बिलहरा का कहना था कि पीछे रहने वाले परिवार को निकलने के लिए दूसरी रास्ता है, फिर भी उन्होंने अपने प्लॉट से उन्हें निकलने के लिए रास्ता दिया, लेकिन शुक्रवार को परिवार के लोग मजदूरों को धमकाने लगे, जिसके बाद उन्होंने रास्ता बंद करने का निर्णय लिया, इसी बात पर से विवाद की स्थिति बनी।