
नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मकरोनिया स्थित संभागीय विद्युत मंडल कार्यालय (एमपीईबी) के स्टोर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में पुराने मीटर, सैकड़ों ट्रांसफार्मर और बिजली के अन्य उपकरण आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें काफी ऊंचाई तक उठने लगीं। घटनास्थल के पास ही पटाखों की दुकान होने से खतरा और बढ़ गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही मकरोनिया नगर पालिका की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल टीम में फायर ड्राइवर गोपाल पटेल और फायरमैन अर्पित गुरु व प्रशांत ठाकुर शामिल रहे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग पुराने मीटरों में लगी थी, जिसने आसपास रखे अन्य विद्युत उपकरणों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग से कितने उपकरण और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसका आकलन भी नहीं हो पाया है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, पेंटहाउस जलकर खाक, फ्लैटों में भरा धुआं; शॉर्ट सर्किट की आशंका