सागर में पेड़ कटाई की अनुमति देने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रेंजर और लिपिक गिरफ्तार
खेत से पेड़ों की कटाई और लकड़ी के परिवहन के लिए विजय सिंह ने स्थानीय वन विभाग से अनुमति मांगी थी। इसको लेकर उत्तर वनमंडल अंतर्गत रेंजर विकास सेठ और का ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 13 Apr 2026 06:52:36 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Apr 2026 06:58:19 PM (IST)
रिश्वत लेते पकड़ाया रेंजर।HighLights
- विजय सिंह ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त से की थी।
- लोकायुक्त ने आरोपितों द्वारा रिश्वत मांगने की बात रिकार्ड की।
- इसके बाद सोमवार को 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई।
नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। सागर लोकायुक्त पुलिस ने बंडा वन परिक्षेत्र के रेंजर व कार्यालय के लिपिक को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। यह कार्रवाई सोमवार दोपहर रेंजर कार्यालय में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों पर मामला कायम कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मकरोनिया के ज्योति नगर निवासी विजय सिंह राजपूत का खेत बंडा क्षेत्र में है। उनके खेत में बड़ी संख्या में सागौन सहित अन्य प्रजाति के पेड़ लगे हुए हैं। खेत से पेड़ों की कटाई और लकड़ी के परिवहन के लिए विजय सिंह ने स्थानीय वन विभाग से अनुमति मांगी थी।
इसको लेकर उत्तर वनमंडल अंतर्गत रेंजर विकास सेठ और कार्यालय लिपिक जयप्रकाश तिवारी ने विजय से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। विजय सिंह ने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त से की। शिकायत की जांच करते हुए लोकायुक्त ने आरोपितों द्वारा रिश्वत मांगने की बात फोन पर रिकार्ड की। इसके बाद सोमवार को 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई।
टीम ने कार्यालय में पकड़ा
- योजना अनुसार रेंजर कार्यालय बंडा में दोपहर करीब डेढ़ बजे विजय सिंह ने जैसे ही कार्यालय लिपिक जयप्रकाश तिवारी को 50 हजार रुपये सौंपे।
- तभी वहां पहले से छिपकर बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
- बताया जा रहा है कि आरोपितों ने विजय से खेत में लगी 21 लाख रुपये की लकड़ी की कटाई और उसके परिवहन की अनुमति पत्रक जारी करने के एवज में 5 प्रतिशत के हिसाब से एक लाख रुपये मांगा था।
इसमें से 20-20 हजार रुपये (कुल 40 हजार रुपये) पहले दे दिए गए थे।
बाकी के रुपयों में से 50 हजार रुपये और देने थे, तभी वह पकड़े गए।
आरोपितों पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला कायम कर लिया है।