• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

सागर में ऑटो चालक के घर से मिले 3.2 करोड़ रुपये, इंजीनियर दंपती समेत चार पर लोकायुक्त की FIR

सागर में ऑटो चालक के मकान से मिली 3.2 करोड़ रुपये की नकदी मामले में लोकायुक्त ने इंजीनियर दंपती समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।

By Vishnu soniEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 08:07:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 08:07:32 PM (IST)
सागर में ऑटो चालक के घर से मिले 3.2 करोड़ रुपये, इंजीनियर दंपती समेत चार पर लोकायुक्त की FIR
सागर में ऑटो चालक के घर से मिले 3.2 करोड़ रुपये। (नईदुनिया)

HighLights

  1. ऑटो चालक के मकान से 3.2 करोड़ रुपये बरामद हुए।
  2. लोकायुक्त ने इंजीनियर दंपती समेत चार पर एफआईआर दर्ज की।
  3. नकदी और अलमारी लोकायुक्त ने अपनी अभिरक्षा में ली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सागर। शहर के तिली तिगड्डा के पास आटो चालक के मकान से मिली करीब 3.2 करोड़ रुपये की नकदी के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने इंजीनियर रमेश अहिरवार, उसकी पत्नी सहोद्राबाई व आटो चालक भाइयों अंकित और सौरभ अहिरवार पर एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर सागर लोकायुक्त ने मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त ने पुलिस द्वारा जब्त की गई नकदी को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। जिस अलमारी में नोटों से भरे बैग मिले थे, उसे भी जब्त किया गया है। मामले की जांच के लिए सागर लोकायुक्त ने डीएसपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की है। टीम नकदी के स्रोत के साथ ही मामले से जुड़े लोगों की आय और संपत्ति की जांच कर रही है।


हथियार की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

  • 16 अगस्त को गोपालगंज पुलिस को तिली क्षेत्र के मकान में हथियार रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने सौरभ अहिरवार के मकान पर दबिश देकर तलाशी ली। जहां से अलमारी में रखे बैग से बड़ी मात्रा में नकदी मिली थी। नोटों की गिनती कराने के बाद पुलिस ने करीब 3.2 करोड़ रुपये जब्त किए थे।
  • पुलिस पूछताछ में सौरभ के परिवार ने बताया था कि यह रकम भोपाल निवासी उनके रिश्तेदार लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुए इंजीनियर रमेश अहिरवार की है। हालांकि, रमेश अहिरवार ने इस दावे को निराधार बताया था।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम दर्ज हुआ मामला

सागर लोकायुक्त एसपी डीके राठौर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर जांच के बाद रमेश अहिरवार, सहोद्रा, और अंकित, सौरभ के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। नकदी और अलमारी को लोकायुक्त ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।

अलमारी की खरीदी बनी एफआइआर का आधार

जांच में सामने आया है कि 13 अक्टूबर को रमेश अपनी पत्नी सहोद्रा बाई के साथ सागर आया था। वह सौरभ और उसके भाई अंकित को लेकर कटरा गए थे। जहां एक दुकान से उन्होंने गोदरेज की आलमारी खरीदी थी। अलमारी का बिल भी रमेश की पत्नी सहोद्रा के नाम से बना है। इसी जांच के आधार पर लोकायुक्त ने दंपति सहित दोनों भाइयों को आरोपित बनाया है।

यह भी पढ़ें- सोने की अंगूठी और पति से 'अफेयर' का शक: सागर में पीली कोठी के सामने भिड़ीं दो सहेलियां, वीडियो वायरल