• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर में आंगनबाड़ी में पोषण आहार के नाम धोखा... नमक-पूरी खाते दिखे मासूम, विभाग ने बताया 3 महीने पुराना वीडियो

मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ग्राम ककरा स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चों को पोषण आहार के नाम पर नम...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 08:47:37 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 08:47:37 PM (IST)
मैहर में आंगनबाड़ी में पोषण आहार के नाम धोखा... नमक-पूरी खाते दिखे मासूम, विभाग ने बताया 3 महीने पुराना वीडियो
बच्चों को नमक-पूरी परोसने का वीडियो वायरल।

HighLights

  1. मैहर की आंगनबाड़ी में लापरवाही या फिर साजिश
  2. बच्चों को नमक-पूरी परोसने का वीडियो वायरल
  3. महिला एवं बाल विकास विभाग ने सौंपी जांच रिपोर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले के ग्राम ककरा स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चों को पोषण आहार के नाम पर नमक के साथ पूरी परोसी गई। बच्चे यह भी कह रहे हैं कि उन्होंने पूरी नमक के साथ ही खाई। जबकि विभाग का दावा है कि वीडियो सब्जी परोसे जाने से पहले का है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

तीन माह पुराना वीडियो और विभागीय पक्ष

जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) राजेंद्र बांगड़े ने बताया कि यह वीडियो करीब तीन माह पुराना है। रसोइए का कहना है कि सब्जी परोसने से पहले का वीडियो बनाया गया है। आधा-अधूरा वीडियो बनाकर वायरल किया गया है।

जांच रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी

वहीं परियोजना अधिकारी अखिलेश दीपंकर का कहना है कि 26 जुलाई को मारपीट की घटना पर शिवम स्व सहायता समूह की अध्यक्ष राधा बाई बीच-बचाव करने गई थीं। उनकी बेटी ने फोटो-वीडियो बनाए थे। पुलिस तक मामला न पहुंचे, इसलिए दबाव बनाने के लिए पुराना वीडियो वायरल किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंप दी है।


यह भी पढ़ें- भोपाल में चार वायरस एक्टिव... एंट्रो, एडेनो और राइनो ने बढ़ाई मुसीबत, अस्पतालों में 40% तक बढ़े मरीज