• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

मैहर के घुनवारा सब स्टेशन में घुसकर बिजली कर्मचारियों से मारपीट, सरपंच पति समेत चार पर FIR

आरोप है कि इसी दौरान ओम साहू, सिन्टू साहू, लोकपाल बुंदेला और सचिन चौधरी सब स्टेशन परिसर में घुस आए और बिजली आपूर्ति बंद होने को लेकर विवाद करने लगे। क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 08:48:20 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 09:11:28 AM (IST)
मैहर के घुनवारा सब स्टेशन में घुसकर बिजली कर्मचारियों से मारपीट, सरपंच पति समेत चार पर FIR
सब स्टेशन पर तोड़ फोड व बिखरे रिकार्ड। नईदुनिया

HighLights

  1. चारों आरोपितों ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी
  2. कर्मचारियों के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई
  3. क्षेत्रावासियों के हितों को साधने का प्रयास ही नहीं किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। जिले के अमदरा थाना क्षेत्र स्थित घुनवारा विद्युत सब स्टेशन में देर रात ड्यूटी पर तैनात बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने घुनवारा के सरपंच पति ओम साहू सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

सहकर्मी जितेंद्र साहू के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे

पुलिस के अनुसार घटना 5 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे की है। उस समय विद्युत सब स्टेशन में ऑपरेटर शारदा सोनी अपने सहकर्मी जितेंद्र साहू के साथ ड्यूटी पर मौजूद थे। चारों आरोपितों ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी और दोनों कर्मचारियों के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की।


आरोप है कि कर्मचारियों को जमीन पर पटक दिया गया तथा सब स्टेशन में रखी शासकीय लॉग बुक फाड़ दी गई। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा और शासकीय कार्य बाधित हुआ।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब कर्मचारी डायल-112 को सूचना देने लगे तो आरोपी मौके से भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने दोबारा बिजली बंद होने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

कर्मचारी ने गर्दन में दर्द की शिकायत दर्ज कराई

मारपीट में ऑपरेटर शारदा सोनी के बाएं हाथ की कोहनी में सूजन, गर्दन में खरोंच और शरीर में चोटें आई हैं, जबकि दूसरे कर्मचारी जितेंद्र साहू ने गर्दन में दर्द की शिकायत दर्ज कराई है।

अमदरा थाना पुलिस ने पीड़ित की लिखित शिकायत पर एफआईआर क्रमांक 252/2026 दर्ज करते हुए ओम साहू, सिन्टू साहू, लोकपाल बुंदेला और सचिन चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला कायम किया है। विवेचना कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रवि सिंह चौहान को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ा... जबलपुर में अब 5 किमी तक 10 रुपये न्यूनतम किराया, देखें लिस्ट