• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

चुरहट के जंगल में मिले कंकाल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग में शादी के दबाव पर प्रेमी ने की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

24 जून को आरोपित ने प्रियंका को चुरहट बुलाया और दोनों कोष्टा पवाई के जंगल में पहुंचे। यहां फिर शादी को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपित...और पढ़ें

By Neelambuj PandeyEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 06:05:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 06:24:13 PM (IST)
चुरहट के जंगल में मिले कंकाल की गुत्थी सुलझी: प्रेम प्रसंग में शादी के दबाव पर प्रेमी ने की हत्या, आरोपित गिरफ्तार
चुरहट में मिले कंकाल का राज खुला। - एआई फोटो।

HighLights

  1. आरोपित और मृतिका की जान-पहचान 2024 में कॉलेज में हुई थी।
  2. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मृतिका शादी के लिए दबाव बनाने लगी
  3. तो अलग-अलग जाति का हवाला देकर आरोपी इंकार करने लगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। जिले की चुरहट थाना क्षेत्र के ग्राम कोष्टा पवाई के जंगल में 30 जून को मिले अज्ञात मानव कंकाल हत्याकांड का चुरहट पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम प्रसंग में शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपित प्रेमी ने युवती की पत्थर से मारकर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक सभागार में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी मौजूद रहीं।

जंगल में मिला था कंकाल

बता दें 30 जून को ग्राम कोष्टा पवाई के जंगल में एक अज्ञात मानव कंकाल मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर थाना चुरहट ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल का निरीक्षण, शव पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट और जांच में हत्या की पुष्टि होने पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। डीएनए परीक्षण और मृतिका के माता-पिता की पहचान के बाद मृतिका की पहचान 19 वर्षीय प्रियंका साकेत पिता राजराखन साकेत निवासी ग्राम मवई थाना चुरहट के रूप में हुई।


तकनीकी साक्ष्यों से पकड़ा गया आरोपित

पुलिस अधीक्षक ने अज्ञात आरोपित की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही मृतिका के मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया गया। मृतिका के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ के बाद संदेही पवन कारपेंटर पुत्र कुंजबिहारी कारपेंटर 20 वर्ष, निवासी ग्राम चिलरी कला थाना कमर्जी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहले आरोपित ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

शादी से इंकार पर की हत्या

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित और मृतिका की जान-पहचान 2024 में कॉलेज में हुई थी। 2025 से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मृतिका जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो अलग-अलग जाति का हवाला देकर आरोपी इंकार करने लगा। 24 जून को आरोपित ने प्रियंका को चुरहट बुलाया और दोनों कोष्टा पवाई के जंगल में पहुंचे। यहां फिर शादी को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान गुस्से में आकर आरोपित ने मौके पर पड़े पत्थर से युवती के सिर के पीछे और कान के पास वार कर उसकी हत्या कर दी।

साक्ष्य मिटाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपित ने मृतिका का मोबाइल बंद कर दिया और उसके व्हाट्सएप से बहन को भ्रामक संदेश भेजा। बाद में मोबाइल तोड़कर नरकुई नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के साथ साक्ष्य छिपाने और एससी,एसटी अधिनियम की धाराओं में भी प्रकरण दर्ज किया है।