चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार, सीधी जिले की घटना
घर में अकेली नाबालिग भतीजी के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया,पीड़िता ने अपनी सहेली के फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी।
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 09:29:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 09:32:17 PM (IST)
सीधी में दुष्कर्म की घटना।HighLights
- केदार परौहा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच जा रही है।
- शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल मामला दर्ज किया गया।
- आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि माता-पिता के खेत में रहने दौरान घर में अकेली नाबालिग भतीजी के साथ उसके चाचा ने दुष्कर्म किया,पीड़िता ने अपनी सहेली के फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही डायल-112 की मदद से पीड़िता को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घटना से क्षेत्र में आक्रोश है,परिजनों की शिकायत पर सेमरिया थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित चाचा को हिरासत में लिया,पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।
केदार परौहा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जा रही है,शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल मामला दर्ज किया गया।
आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है,मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई जारी है।