• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सतना

सतना में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, मोबाइल चोरी का आरोप... वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 30 Jul 2026 03:52:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jul 2026 03:52:30 PM (IST)
सतना में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, मोबाइल चोरी का आरोप... वीडियो वायरल होने पर पुलिस जांच में जुटी
सतना में युवक को खंभे से बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल

HighLights

  1. युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया
  2. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
  3. मोबाइल चोरी का लगाया गया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक युवक को कथित तौर पर बिजली के खंभे से बांधकर मारपीट किए जाने का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना अशोक होटल के सामने की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वारदात बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात करीब दो बजे हुई।

मोबाइल चोरी के शक में की गई कथित पिटाई

पुलिस के मुताबिक, जिस महिला का नाम इस मामले में सामने आया है, वह क्षेत्र में चाय की दुकान संचालित करती है। बताया जा रहा है कि युवक पर महिला का मोबाइल चोरी कर बेचने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस आरोप की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जा सकेगी।


वायरल वीडियो में युवक को सार्वजनिक स्थान पर बिजली के खंभे से बांधकर कथित रूप से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा तेज हो गई।

वीडियो सामने आते ही पुलिस पहुंची मौके पर

वीडियो वायरल होने के बाद चित्रकूट थाना पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। थाना प्रभारी और उप निरीक्षक नेहा ठाकुर मौके पर पहुंचीं और संबंधित महिला से पूछताछ की। पुलिस वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है।

कानून हाथ में लेना पड़ सकता है भारी

प्राथमिक जांच के बीच यह मामला कानून व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर रहा है। यदि किसी व्यक्ति पर चोरी का संदेह था, तो उसे पुलिस के हवाले किया जाना चाहिए था। किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर बांधकर उसके साथ मारपीट करना कानून अपने हाथ में लेने की श्रेणी में आ सकता है।

कानून विशेषज्ञों का भी मानना है कि किसी व्यक्ति पर अपराध का संदेह होने मात्र से उसे दंडित करने का अधिकार आम नागरिकों को नहीं है। ऐसे मामलों में कार्रवाई का अधिकार केवल कानून और न्याय व्यवस्था के पास होता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।