• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर में दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई... पुलिस ने पकड़ा 53.50 क्विंटल संदिग्ध मावा, वाहन भी जब्त

दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

By Akhilesh GuptaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 09:09:49 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 09:09:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सीहोर में दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई... पुलिस ने पकड़ा 53.50 क्विंटल संदिग्ध मावा, वाहन भी जब्त
श्यामपुर पुलिस ने 53.5 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त किया

HighLights

  1. श्यामपुर पुलिस ने 53.5 क्विंटल संदिग्ध मावा जब्त किया
  2. 107 बोरियों में भरकर गुना से भोपाल ले जाया जा रहा था माल
  3. खाद्य सुरक्षा विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में श्यामपुर पुलिस ने गुना से भोपाल की ओर जा रहे आयशर वाहन से 53 क्विंटल 50 किलोग्राम संदिग्ध मावा जब्त किया है।

पुलिस ने मावे के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहन को भी जब्त कर लिया है। मावे के मिलावटी होने की आशंका के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग ने मौके पर पहुंचकर सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।


आयशर वाहन से मिलीं मावे की 107 बोरियां

एसपी सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर जिले में त्योहारों के दौरान नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के अवैध परिवहन और बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी पीएन गोयल के मार्गदर्शन में श्यामपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुना से भोपाल की ओर जा रहे एक आयशर वाहन में भारी मात्रा में संदिग्ध मावा परिवहन किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चेकिंग प्वाइंट लगाकर नाकाबंदी की। इस दौरान संदिग्ध आयशर वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन में कच्चे मावे से भरी 107 बोरियां मिलीं। प्रत्येक बोरी में लगभग 50 किलोग्राम मावा था। इस तरह कुल 53 क्विंटल 50 किलोग्राम मावा बरामद किया गया।

पूछताछ के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई सूचना

पुलिस ने वाहन चालक सत्यभान लोधी पिता रामप्रकाश लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बलारपुरा थाना अटेर जिला भिंड तथा क्लीनर जसमत सिंह लोधी पिता वीरेंद्र सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम प्रतापपुरा थाना गोरमी जिला भिंड से पूछताछ की। प्रथम दृष्टया मावा नकली एवं मिलावटी होने के संदेह पर पुलिस ने मावे सहित वाहन को जब्त कर वरिष्ठ अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए सैंपल, लैब भेजे

सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपाली कांगले थाना श्यामपुर पहुंचीं और जब्त मावे की बोरियों से विधिवत नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे। अग्रिम कार्रवाई के लिए शेष मावा वाहन सहित खाद्य सुरक्षा विभाग सीहोर के सुपुर्द किया गया है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सिंधिया राजपरिवार संपत्ति बंटवारा विवाद, ज्योतिरादित्य की बड़ी बुआ की बेटी ने सबूत पेश करने को मांगा समय

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।