• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर में पुलिस लाइन के सामने मवेशियों की मौत, पानी पीने के बाद तड़पे; कुछ को कसाई से कटवाया

रास्ते में पानी पीने के बाद मवेशी तड़पने लगे। घटना के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। दूषित पानी पीने की आशंका जताई जा रही है, रिपोर्ट का इंतजार है।

By Akhilesh GuptaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 01:52:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 01:52:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सीहोर में पुलिस लाइन के सामने मवेशियों की मौत, पानी पीने के बाद तड़पे; कुछ को कसाई से कटवाया
सीहोर में पुलिस लाइन के सामने मवेशियों की मौत

HighLights

  1. अनाज मंडी ले जा रहे थे, दूषित पानी का शक
  2. पशु विभाग ने लिए सैंपल, जांच को भेजे
  3. पोस्टमार्टम के लिए पैसे मांगने का आरोप लगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। शहर में पुलिस लाइन के सामने मवेशियों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मवेशी रास्ते में पानी पीने के बाद तड़पने लगे और उनकी हालत बिगड़ गई। घटना सुबह करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है। मवेशियों को अनाज मंडी की ओर ले जाया जा रहा था। मामले में पानी के दूषित होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

पानी पीने के बाद बिगड़ी तबीयत, कसाई से कटवाने की बात आई सामने

बताया जा रहा है कि मवेशियों को पानी पिलाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। कुछ मवेशियों की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें कसाई से कटवाने की बात भी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी। पीड़ितों ने बताया कि मवेशी रास्ते में पानी पीने के बाद ही तड़पने लगे थे।


पशु चिकित्सा विभाग ने लिए सैंपल, जांच रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। विभाग द्वारा लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट से मवेशियों की मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। प्रारंभिक तौर पर दूषित पानी पीने को कारण माना जा रहा है, लेकिन अधिकारी रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

पोस्टमार्टम के लिए पैसे मांगने का आरोप

इधर पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने उनसे पैसे मांगे। इस आरोप ने मामले को और तूल दे दिया है। वहीं मंडी थाना एसआई राकेश पंथी ने बताया कि पीड़ित गाडर द्वारा दूषित पानी पीने की बात कही जा रही है। पशु विभाग की टीम सैंपल ले चुकी है और जांच कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।