
नवदुनिया नवदुनिया न्यूज, जावर। आपने पंचायत वेब सीरीज तो देखी होगी।
देश को आजाद हुए लगभग 75 साल हो चुके हैं परंतु मध्यप्रदेश के सीहोर जिला आष्टा विधानसभा के ग्राम पंचायत जीवापुर महोडिया में आज तक विकास की कोई योजना नहीं है। गांव के लोग आज भी सड़क ना होने की वजह से परेशान हैं। जिस कारण ग्रामीणों एव किसानों नें मिल कर प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजनेताओं से निवेदन किया है कि यदि जल्द ही हमारे गांव महुडीया में सड़क नहीं बनाई गई तो पूरे गांव के लोग एकत्र होकर तहसील जावर के सामने धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर देंगे।
जब यह बात किसानों नें नगर परिषद जावर के पूर्व अध्यक्ष शैलेष कुमार वैद्य को बताई तो वह तत्काल गांव पहुंचे और देखा तो सच में गांव के लोगों की परेशानी देखकर काफी दुख हुआ। पूर्व नपा अध्यक्ष जावर वैध नें कहा कि गांव के लोग आज भी आजादी के बाद हुए विकास कार्यों से कोसों दूर हैं। प्रशासन को एवं जिम्मेदार नेताओं को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। ग्रामीणों नें कीचड़ में खड़े होकर विरोध दर्ज कराया।
यह भी पढ़ें- भोपाल के संत हिरदाराम नगर में एलिवेटेड ब्रिज का काम धीमा, त्यौहारों में प्रभावित हो सकता है कारोबार, व्यापारी चिंतित
इस अवसर पर ग्रामीणों नें कहा कि हमने सभी वरिष्ठ लोगों को जानकारी दी है लेकिन कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई। अगर अब रोड़ नही बना तो हम सभी गांव के लोग वोट नहीं देंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य रूप से बजे सिंह ठाकुर, उप सरपंच फूल सिंह, धीरज सिंह ठाकुर, मोरसिंह ठाकुर, गजराज़ सिंह ठाकुर, कोक सिंह ठाकुर, हरि सिंह गहरवाल, रमेश मालवीय, कुमेर सिंह ठाकुर, उदय सिंह ठाकुर, राजेंद्र मालवीय सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।