• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

बुधनी में सतकुंडा झरने के पास हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दो घायल

धवार सुबह मिडघाट स्थित सतकुंडा झरने के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,...और पढ़ें

By Akhilesh GuptaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 26 Aug 2026 02:23:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 26 Aug 2026 02:24:37 PM (IST)
बुधनी में सतकुंडा झरने के पास हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत, दो घायल
सतकुंडा झरने के पास हुआ हादसा

HighLights

  1. अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
  2. हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल
  3. फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुधनी। बुधवार सुबह मिडघाट स्थित सतकुंडा झरने के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क पर घायलों को पड़ा देख आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद की। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।


वाहन चालक मौके से फरार

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- CM मोहन यादव के नाम का फर्जी लेटरहेड से डॉक्टर का ट्रांसफर आदेश, ₹40,000 में सौदा, 15 हजार की पहली किस्त; आरोपी अरेस्ट

पुलिस जांच में जुटी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक और दोनों घायल बैतूल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतक की पहचान सहित घायलों की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। सुबह के समय हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों और जिम्मेदार वाहन चालक का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- सीहोर में कांवड़ यात्रा से ट्रैफिक का बुरा हाल, डायवर्सन के बाद वैकल्पिक रास्तों पर लगा लंबा जाम; दो घंटे से फंसे वाहन