• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर के इछावर में पेट्रोल पंप के पास दो कारों ने दो बाइकों को मारी टक्कर; एक की मौत, दो गंभीर

इछावर में पेट्रोल पंप के पास हुए दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

By Akhilesh GuptaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 09:11:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 09:11:12 PM (IST)
सीहोर के इछावर में पेट्रोल पंप के पास दो कारों ने दो बाइकों को मारी टक्कर; एक की मौत, दो गंभीर
इछावर में मौके पर घायलों को लेने पहुंची एंबूलेंस। नईदुनिया।

HighLights

  1. दो कारों की टक्कर से बचने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर दो बाइक से टकराए
  2. आष्टा निवासी सुनील परमार की मौत, राहुल कुशवाह और संदीप परमार गंभीर घायल
  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीहोर भेजा

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर/ इछावर। जिले के इछावर क्षेत्र में रविवार शाम एक बेहद खौफनाक और चिंताजनक सड़क हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पेट्रोल पंप के समीप हुए इस भीषण हादसे में दो तेज रफ्तार चार पहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा घटित हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे ने बताया कि शुरुआती सूचना के अनुसार दो कार आमने-सामने आ गई थीं।

दोनों वाहनों के चालकों ने आपस में सीधी टक्कर से बचने के लिए अपने-अपने वाहन मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर दोनों गाड़ियों ने रास्ते से गुजर रही दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी।

एक की मौत, दो की हालत नाजुक

हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्भाग्यवश, इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।


यह भी पढ़ें- सीहोर के CHC श्यामपुर में गिरी छत, अस्पताल में मची अफरा-तफरी, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को त्वरित उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान जुटाने में लगी है, साथ ही घायल हुए लोगों के नाम और पते की तस्दीक की जा रही है।

रविवार शाम हुए इस हादसे के बाद से क्षेत्र के लोगों में भारी दहशत और चिंता का माहौल है।

शाम साढ़े पांच बजे के लगभग पालीवाल नर्सरी के पास एक स्पोर्ट मोटर सायकल पर सवार तीन लोग हाइवे रोड पर दो कार से टक्कर लगने से आष्टा निवासी सुनील परमार कि मौके पर मृत्यु हो गई व दो लोगों को सीहोर 108 से भिजवाया गया उनमें राहुल कुशवाह और संदीप परमार शामिल है।- प्रशांत चौबे, एडिशनल एसपी