• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर में तेज बारिश के बीच उफनते नाले ने रोकी एंबुलेंस, SDRF ने नाव से प्रसूता को पहुंचाया अस्पताल

Flood in Sehore: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में उफनते नाले के बीच एसडीआरएफ ने नाव से बचाई प्रसूता की जान।

By Akhilesh GuptaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 10:49:48 AM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 10:59:04 AM (IST)
सीहोर में तेज बारिश के बीच उफनते नाले ने रोकी एंबुलेंस, SDRF ने नाव से प्रसूता को पहुंचाया अस्पताल
प्रसूता को उठाकर बोट तक लाया गया।

HighLights

  1. जामनी गांव में एंबुलेंस नाले के कारण अंदर नहीं जा सकी
  2. नाव की मदद से प्रसूता को सुरक्षित नाले के पार लाया गया
  3. बारिश के बीच टीम की तत्परता से प्रसूता को समय पर इलाज मिला

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। सीहोर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जामनी गांव में एक प्रसूता को अस्पताल पहुंचाने के लिए एसडीआरएफ टीम ने सराहनीय तत्परता दिखाई। प्रसूति पीड़ा से तड़प रही महिला को लेने के लिए 108 एंबुलेंस गांव पहुंची, लेकिन भारी बारिश के कारण गांव का नाला उफान पर होने से एंबुलेंस गांव के अंदर नहीं जा सकी।

स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला और नाव की मदद से प्रसूता को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस में तैनात स्टाफ सुभाष सेन और पायलट कमल सिंह मालवीय ने महिला को तत्काल जिला चिकित्सालय सीहोर पहुंचाया, जहां उसे सकुशल भर्ती कराया गया। बारिश और उफनते नाले के बीच एसडीआरएफ टीम तथा 108 एंबुलेंस के स्टाफ की तत्परता से प्रसूता को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका।


naidunia_image

सीहोर जिले में 24 घंटे में 3.96 इंच बारिश

सीहोर जिले में सोमवार को बारिश का दौर जारी रहा। भू-अभिलेख विभाग द्वारा 10 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जिले में औसतन 3.96 इंच बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा श्यामपुर तहसील में हुई, जहां 8.27 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं जिला मुख्यालय सीहोर में 6.69 इंच वर्षा दर्ज हुई।

naidunia_image

तहसीलवार बारिश के आंकड़ों के अनुसार रेहटी में 4.67 इंच, बुधनी में 4.09 इंच, भैरूदा में 3.23 इंच, इछावर वर में 3.03 इंच, आष्टा में 1.38 इंच और जावर में 0.35 इंच बारिश दर्ज की गई। लगातार हुई बारिश से जिले के कई नदी-नाले उफान पर आने लगे हैं।

naidunia_image

निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा जलभराव और नदी-नालों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- प्रथम विश्वयुद्ध में सीहोर के सेठ ने अंग्रेजों को दिया था 35 हजार का कर्ज, 109 साल बाद ब्रिटेन सरकार ने मांगे दस्तावेज