• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, ग्रामीणों को सांस लेने में हुई तकलीफ

जिले के ग्राम लसुड़िया खास स्थित पानी फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने की सूचना से मंगलवार की शाम को हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तालाब के ...और पढ़ें

By Akhilesh GuptaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 01:24:03 AM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 07:35:46 AM (IST)
सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, ग्रामीणों को सांस लेने में हुई तकलीफ
सीहोर में पानी फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप

HighLights

  1. लसुड़िया खास के वाटर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ
  2. सांस लेने में दिक्कत के बाद 12 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती
  3. डॉक्टरों के अनुसार सभी प्रभावित ग्रामीण पूरी तरह खतरे से बाहर

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। जिले के ग्राम लसुड़िया खास स्थित पानी फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस लीक होने की सूचना से मंगलवार की शाम को हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तालाब के पानी को साफ करने के लिए प्लांट में क्लोरीन गैस का उपयोग किया जा रहा था। इसी दौरान गैस का टैंक लीक हो गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गैस के प्रभाव में आने के बाद कुछ ग्रामीणों ने सांस लेने में परेशानी के साथ उल्टी और दस्त जैसी शिकायतें की। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभावित लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीहोर पहुंचाया गया। यहां एक दर्जन से अधिक लोगों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।


डॉक्टरों के मुताबिक सभी मरीज खतरे से बाहर

डॉक्टरों के मुताबिक उपचार के लिए लाए गए किसी भी व्यक्ति की हालत गंभीर नहीं है और सभी खतरे से बाहर हैं। वहीं घटना के बाद संबंधित अमले ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए। फिलहाल क्लोरीन गैस रिसाव के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन और संबंधित विभाग की निगरानी में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

डॉ. हरिओम गुप्ता का कहना है कि क्लोरीन गैस का हल्का-फुल्का असर है, अस्पताल लाए गए 8 से 10 लोगों की जांच की गई है, सभी सामान्य हैं। यदि गैस की अधिक मात्रा फेफड़ों में पहुंच जाती तो नुकसानदायक हो सकती थी। कम मात्रा होने से किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। हालांकि जिला अस्पताल की टीम मौके पर पहुंची है, इसके बाद लोगों को जिला अस्पताल लाकर उपचार कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल में अजब चोरी! नर्सिंग ऑफिसर की स्कूटी हुई चोर, 10 दिन बाद आए चालान में खाकी वर्दी में स्कूटी चलाते दिखी महिला