• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

'दूसरे स्कूल में मर्ज किया तो हम नहीं जाएंगे स्कूल': सीहोर में बच्चों ने मम्मी-पापा के साथ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

बच्चों ने 2 किमी दूर स्कूल में मर्ज का विरोध किया। अभिभावकों का कहना है कि छोटे बच्चों के लिए सरदार पटेल स्कूल की दूरी अधिक है, जिससे पढ़ाई प्रभावित ह...और पढ़ें

By Akhilesh GuptaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 11:14:51 AM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 11:14:51 AM (IST)
'दूसरे स्कूल में मर्ज किया तो हम नहीं जाएंगे स्कूल': सीहोर में बच्चों ने मम्मी-पापा के साथ कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बच्चाें के साथ पहुंचे अभिभावकों ने डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा । नईदुनिया।

HighLights

  1. 61 बच्चों की पढ़ाई पर संकट
  2. 2 किमी दूर स्कूल में मर्ज का विरोध
  3. नजदीकी स्कूल में मर्ज की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर । हमारे स्कूल को सर अगर 2 किलोमीटर दूर दूसरे स्कूल में मर्ज किया तो हम स्कूल जाना ही छोड़ देंगे। यह बात शुक्रवार को कलेक्ट्रेट और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अपने मम्मी पापा के साथ पहुंचे बच्चों ने डिप्टी कलेक्टर और बड़े बाबू से कहीं। बच्चे अपने हाथों में बेनर पोस्टर भी लेकर खड़े दिखाई दिए।

समाजसेवी कांग्रेस नेता आजम लाला के नेतृत्व में अभिभावको डिप्टी कलेक्टर और डीईओ कार्यालय के प्रमुख बाबू को ज्ञापन देकर शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड क्रमांक 26, गोहापुरा कस्बा, सीहोर को यथावत संचालित रखने अथवा मर्ज की स्थिति में निकटस्थ विद्यालय में मर्ज किए जाने की मांग की।


बच्चों की सुरक्षा का मुद्दा

समाजसेवी आजम लाला ने बताया कि शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड क्रमांक 26, गोहापुरा कस्बा, सीहोर पूर्व में नगर पालिका सीहोर के सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 33 में संचालित की जा रही थी।

उक्त भवन काफी पुराना एवं क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में शाला का संचालन सुरक्षित स्थान पर किया जा रहा है।

शाला में वर्तमान में आसपास के वार्ड क्रमांक 30, 31, 32 एवं 33 के लगभग 61 छोटे बच्चे अध्ययनरत हैं। इन चारों वार्डों के बच्चों के लिए यह विद्यालय उनके क्षेत्र के निकट होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण है। लेकिन अब इस स्कूल को शासकीय माध्यमिक शाला सरदार पटेल में मर्ज किए जाने की कार्यवाही प्रस्तावित की गई है।

यह भी पढ़ें- एमपी में सरकारी शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर बड़ा अपडेट, हाजिरी का समय हुआ तय, 15 मिनट का मिला ग्रेस पीरियड

2 किमी दूर है स्कूल

सरदार पटेल विद्यालय गोहापुरा क्षेत्र से लगभग 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है। छोटे बच्चों के लिए इतनी अधिक दूरी पर विद्यालय जाना कठिन है, जिससे उनकी शिक्षा प्रभावित होने की संभावना है।

जबकि उक्त स्कूल को शासकीय माध्यमिक शाला सिपाहीपुरा, भोपाली फाटक तथा शासकीय माध्यमिक शाला टेगोर में भी मर्ज किया जा सकता है। यह दोनों विद्यालय स्थानीय बच्चों के लिए सरदार पटेल विद्यालय की अपेक्षा अधिक नजदीक एवं सुविधाजनक हैं।

नागरिकों ने मांग की है कि विद्यार्थियों की सुविधा एवं शिक्षा को ध्यान में रखते हुए शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड क्रमांक 26 को यथावत संचालित रखा जाए अगर मर्ज करना जरूरी हो तो पास के ही स्कूलों में इस स्कूल को मर्ज किया जाए।