• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर के CHC श्यामपुर में गिरी छत, अस्पताल में मची अफरा-तफरी, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सीएचसी श्यामपुर में ओपीडी के दौरान छत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।

By Akhilesh GuptaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 05:20:24 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 05:20:24 PM (IST)
सीहोर के CHC श्यामपुर में गिरी छत, अस्पताल में मची अफरा-तफरी, मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
सिविल अस्पताल की छत गिरने से डॉ. अभिषेक दांगी के हाथ में आई चोट दिखाते हुए। नईदुनिया।

HighLights

  1. सीहोर के सीएचसी श्यामपुर में हुआ हादसा
  2. ओपीडी के दौरान छत का बड़ा हिस्सा गिरा
  3. डॉ. अभिषेक दांगी के हाथ में चोट आई

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर/ श्यामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्यामपुर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ओपीडी कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर गया।

घटना के समय कमरे में ओपीडी संचालित हो रही थी और ड्यूटी पर तैनात डाक्टर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।

बताया गया कि छत का बड़ा हिस्सा अचानक फर्श पर गिरा। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉ. अभिषेक दांगी के हाथ में मामूली चोट आई। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

मौजूदा हालात ये है कि छत से पानी भी टपक रहा था और इसी बीच प्लास्टर का हिस्सा गिरने से अस्पताल में मौजूद मरीजों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भवन सुरक्षा और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मरीजों की सुरक्षा पर सवाल

अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में ओपीडी कक्ष की छत से प्लास्टर गिरना गंभीर मामला माना जा रहा है। यदि समय रहते भवन की स्थिति की जांच और आवश्यक मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।


यह भी पढ़ें- कुबेरेश्वर धाम से लौट रहे युवक को ट्रेन आया हार्ट अटैक, भोपाल में आधा घंटा रुकी गाड़ी; गार्ड और यात्री बने देवदूत

जिम्मेदारों की लापरवाही

घटना की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दिए जाने की बात सामने आई है। इसके बावजूद अस्पताल भवन की स्थिति को लेकर तत्काल क्या कदम उठाए गए, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों और वहां कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर हिस्सों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराना जरूरी है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अस्पताल भवन का जल्द निरीक्षण कराए और जहां भी भवन क्षतिग्रस्त है, वहां तत्काल सुधार कार्य कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे की आशंका को टाला जा सके।

लगातार हो रही वर्षा के कारण छत का हिस्सा गिरा है, इससे एक डॉक्टर को चोट आई है। वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी।- डॉ. नवीन मेह, बीएमओ