• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर की डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, 32 क्विंटल पनीर जब्त; एनालॉग होने की आशंका

सीहोर की रुद्रांश डेयरी पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए 32 क्विंटल संदिग्ध पनीर जब्त किया। एनालॉग पनीर की आशंका में नमूने जांच के लिए भेजे गए।

By Akash MathurEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 10:17:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 10:17:32 PM (IST)
सीहोर की डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, 32 क्विंटल पनीर जब्त; एनालॉग होने की आशंका
सीहोर की डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा। (नईदुनिया)

HighLights

  1. रुद्रांश डेयरी से 32 क्विंटल पनीर जब्त किया गया।
  2. संदिग्ध पनीर के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे।
  3. डेयरी में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी मिली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर/भोपाल। खाद्य विभाग के उड़न दस्ते ने सीहोर जिले के पचामा में संचालित रुद्रांश डेयरी के प्लांट से 32 क्विंटल पनीर जब्त किया है। एनालाग पनीर की आशंका में उसका नमूना प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा है। वहीं फैक्ट्री में गंदगी और खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप लगाकर डेयरी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। सुबह अधिकारियों ने पनीर के प्रतिबंधित एनालाग होने का दावा किया था, लेकिन शाम तक इससे पलट गए।

गोपनीय सूचना पर मारा छापा

  • जानकारी के अनुसार नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मनोज पुष्प को एनालाग पनीर निर्माण की गोपनीय सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर संभागीय उड़नदस्ता और सीहोर खाद्य विभाग की टीम ने बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे पचामा-महोरिया इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित रूद्रांश डेयरी पर छापा मारा। टीमों को निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में पनीर का निर्माण और संग्रहण मिला। मौके पर 35 किलो नमक, 25 किलो शक्कर आदि सामग्री भी रखी मिली।

  • विभाग ने आशंका जताई कि इनका इस्तेमाल मिलावटी अथवा एनालाग पनीर बनाने में किया जा सकता है। पनीर की आपूर्ति प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में किए जाने से संबंधित बिल-फाइल भी टीम को मिली। पड़ताल के बाद खाद्य विभाग ने बना हुआ 32 क्विंटल पनीर जब्त कर लिया।
  • इसकी कीमत करीब सात लाख 28 हजार रुपये बताई है। टीम ने संदिग्ध पनीर, लो-फैट पनीर, खुला पनीर, नमक, शक्कर, मिक्स दूध और बिना लेबल वाले पैक्ड पनीर के नमूने भी जांच के लिए राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भेजे हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट आने तक पनीर को कोल्ड स्टोर में रखवाकर बिक्री पर रोक लगा दी गई है। अगर इसके एनालाग होने की पुष्टि हुई तो यह प्रतिबंध के बाद प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई होगी।
  • भोपाल की गोपाल डेयरी में मिला था रूद्रांश डेयरी का पनीर

    भोपाल की सोनागिरी स्थित गोपाल डेयरी से बुधवार को जब्त 60 किलो संदिग्ध पनीर की पड़ताल में इसका कनेक्शन सीहोर के पचामा स्थित रूद्रांश डेयरी से मिला। इसी सुराग पर संभागीय उड़न दस्ते ने रूद्रांश डेयरी पर छापा मारा था। बिलों में 100 क्विंटल से अधिक पनीर का हिसाब भी मिला।

    यह भी पढ़ें- राखी पर जो भाई घर पर नहीं आ रहे उनको भिजवाने के लिए तैयार करें ये खास 3 तरह के पकवान

    डेयरी का लाइसेंस निलंबित

    एनालाग पनीर जैसे कोई तथ्य नहीं मिले हैं, मिलावट की आशंका पर 32 क्विंटल पनीर जब्त कर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। मौके से कुछ संदिग्ध सामग्री जब्त की है लेकिन पाम आयल नहीं मिला है। फिलहाल रूद्रांश डेयरी का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया है। डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया, अभिहित अधिकारी, जिला सीहोर