• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर में शराब की दुकान हटाने को लेकर पहुंची महिला तो भड़क उठे मंत्री जी, बोले- पति को बंद करवा देंगे

मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के महोड़िया गांव में आयोजित जनविश्वास कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई।

By Akhilesh GuptaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 06:21:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 06:21:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सीहोर में शराब की दुकान हटाने को लेकर पहुंची महिला तो भड़क उठे मंत्री जी, बोले- पति को बंद करवा देंगे
जनविश्वास कार्यक्रम में भरोसे पर उठे सवाल।

HighLights

  1. जनविश्वास कार्यक्रम में भरोसे पर उठे सवाल
  2. समाधान की आस में पहुंची थीं कई महिलाएं
  3. मंत्री के कथित व्यवहार से भड़का आक्रोश

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के महोड़िया गांव में आयोजित जनविश्वास कार्यक्रम के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब शराब ठेका हटाने की मांग लेकर पहुंचीं महिलाओं को कथित तौर पर राहत देने के बजाय नाराजगी का सामना करना पड़ा।

आरोप है कि शिकायत लेकर आई एक महिला से मंत्री ने उसके पति को थाने में बंद करवाने की बात कही। घटना को लेकर अब जनप्रतिनिधियों के व्यवहार और आम लोगों की शिकायतों के निराकरण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।


शराब दुकान को हटाने की मांग लेकर पहुंचीं थी महिलाएं

जानकारी के अनुसार महोड़िया गांव में आयोजित जनविश्वास कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के साथ जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इसी दौरान गांव की महिलाएं वहां संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग लेकर पहुंचीं।

महिलाओं का कहना था कि शराब ठेके के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। आए दिन विवाद होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शराब की वजह से कई परिवारों पर आर्थिक और सामाजिक संकट भी गहरा रहा है।

समस्या बताने पहुंचीं महिलाएं, मंत्री के व्यवहार पर उठे सवाल

महिलाओं को उम्मीद थी कि जनविश्वास कार्यक्रम में उनकी समस्या सुनकर शराब दुकान को हटाने या बंद कराने के संबंध में कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने गांव के हित में शराब ठेके को हटाने की गुहार लगाई। हालांकि आरोप है कि उनकी शिकायत पर मंत्री नाराज हो गए और एक महिला से कहा कि उसके पति को थाने में बंद करवा देंगे।

यह भी पढ़ें- करवाचौथ पर शुरू हुआ विवाद, दूसरी महिला के पास जाने के शक में पत्नी ने लगाई फांसी, पति ने भी दी जान

महिलाएं जिस कार्यक्रम में अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंची थीं, वहां कथित धमकी मिलने से पूरे मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद महिलाओं की शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, यह स्पष्ट नहीं है।

जनविश्वास कार्यक्रम में ही भरोसे पर सवाल

जनविश्वास कार्यक्रमों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना है। ऐसे में यदि शिकायत लेकर पहुंचने वाले लोगों को ही कथित तौर पर धमकी का सामना करना पड़े, तो प्रशासनिक व्यवस्था और जनसुनवाई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।