गर्भवती पत्नी घर पर इंतजार करती रह गई, महुआ बीनने गए युवक ने बाघ ने बनाया शिकार
गर्भवती होने के कारण मृतक की पत्नी घर पर थी। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। बीते दो माह में बाघ के हमले की क्षेत्र में यह चौथी घटना बताई गई है, ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 09:43:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 09:54:25 PM (IST)
घटनास्थल पर रोता बिलखता परिवार। नईदुनियाHighLights
- दहशती माहौल के साथ क्षेत्र मे बढ़ रहा आकोश।
- सिवनी में दो माह में चौथी घटना सामने आई है।
- इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है।
नईदुनिया न्यूज, सिवनी/बरघाट। जिले के बरघाट वन विकास निगम अंतर्गत आष्टा के पास डोरली जंगल में बाघ के हमले में महुआ बीनने के दौरान एक ग्रामीण की शुक्रवार को मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे की बताई गई है।
मृतक विनोद पुत्र अमरसिंह उइके (32) डोरली गांव निवासी अपने परिवार के साथ जंगल में महुआ बीनने गया था। उसके साथ माता-पिता व छोटा भाई भी जंगल में मौजूद थे।जंगल मे सभी अलग-अलग दिशाओं में महुआ बीनने लगे।
घटना के समय पूरा परिवार जंगल में ही मौजूद था, इसी दौरान अचानक बाघ ने विनोद पर घात लगाए हमला कर दिया। हमला इतना तेज और खतरनाक था कि विनोद को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बाघ ने विनोद के शव को घसीटते हुए घने जंगल के भीतर एक नाले में रख दिया।
गर्भवती होने के कारण मृतक की पत्नी घर पर थी। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। बीते दो माह में बाघ के हमले की क्षेत्र में यह चौथी घटना बताई गई है, जिसमें चार लोगों की जान जा चुकी है।
वन विभाग ने 8 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई है। तत्काल राहत के रूप में 20 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की गई। शव का सिवनी पोस्ट मार्टम के बाद गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार वन विकास निगम बरघाट प्रोजेक्ट के बहरई परिक्षेत्र जंगल में बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत होने के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है।
मृतक के छोटे भाई पंकज ने जंगल में बाघ को देखकर लोगों को सचेत किया, लेकिन तब तक विनोद पर बाघ हमला कर चुका था। सूचना पर बेहरई रेंजर रविप्रसाद गेडाम दल के साथ घटना स्थल पहुंचे। रेंजर ने क्षेत्रवासियों से जंगल की ओर न जाने व सतर्क रहने की अपील की है।