• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

मरीज को नागपुर ले जा रही एंबुलेंस कंटेनर से टकराई, सिवनी में एनएच-44 पर हादसे में एक की मौत, 4 घायल

कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-44 नागपुर मार्ग पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक सहित चार ल...और पढ़ें

By Sanjay AgrawalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 10:32:49 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 10:32:49 PM (IST)
मरीज को नागपुर ले जा रही एंबुलेंस कंटेनर से टकराई, सिवनी में एनएच-44 पर हादसे में एक की मौत, 4 घायल
युवक को नागपुर ले जाते समय एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त।

HighLights

  1. युवक को नागपुर ले जाते समय एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त
  2. एंबुलेंस सवार एक ही परिवार के लोग हुए शिकार
  3. सिवनी जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-44 नागपुर मार्ग पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मेटेवानी चेक पोस्ट से करीब 200 मीटर पहले रात लगभग 3 बजे मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस (एमपी 09 एडी 0984) आगे चल रहे कंटेनर (एचआर 55 एएच 4186) में पीछे जा घुसी।

इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुरई थाना प्रभारी कृपाल शाह टेकाम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी को कुरई अस्पताल ले गई।


मरीज की मौके पर ही मौत, परिजन गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र निवासी अभिषेक पुत्र हरिराम बघेल (27) की मौत हो गई। दुखद यह रहा कि अभिषेक ही वह मरीज था, जिसे परिजन इलाज कराने एंबुलेंस से नागपुर ले जा रहे थे। हादसे में घायल अन्य चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सिवनी भेजा गया। इनमें से बंडोल थाना क्षेत्र के कुदवारी निवासी सतुपाल पुत्र मंगलप्रसाद बघेल (32) को गंभीर चोटें आने के कारण बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस सरकार पर बरसे सीएम मोहन यादव, कहा- विपक्ष के राज में ट्रांसफर के नाम पर लोगों को डराया-धमकाया जाता था

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू की

मानेगांव निवासी राजा पुत्र द्वारका प्रसाद बघेल (34) का सिवनी जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति के नाम की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। पुलिस के अनुसार एंबुलेंस में सवार सभी यात्री एक ही परिवार के सदस्य थे। कुरई पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।