ससुराल आते वक्त बिगड़ी दुल्हन की हालत, घर पहुंचते ही मौत; पांच दिन पहले ही हुई थी शादी
छपारा के देवतामऊ गांव में शादी के पांच दिन बाद नवविवाहिता कविता धुर्वे की अचानक मौत से सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 03:05:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 03:05:07 PM (IST)
छपारा में शादी के पांच दिन बाद दुल्हन की संदिग्ध मौत (फाइल फोटो)HighLights
- 22 अप्रैल को हुआ था विवाह समारोह
- रास्ते में बिगड़ी दुल्हन की तबीयत
- घर पहुंचते ही कुछ देर में मौत
नईदुनिया न्यूज, छपारा: जिले के छपारा थाना क्षेत्र के देवतामऊ गांव में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शादी के महज पांच दिन बाद ही नवविवाहिता की अचानक मौत हो जाने से दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। गांव में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
22 अप्रैल को हुआ था विवाह
पुलिस के अनुसार, देवतामऊ निवासी कल्याण धुर्वे (25) का विवाह 22 अप्रैल को छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र के लिखड़ी गांव की कविता धुर्वे (20) के साथ हुआ था। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन अपने मायके चली गई थी।
वापसी के दौरान बिगड़ी हालत
बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को कल्याण अपनी पत्नी को विदा कराकर बाइक से वापस देवतामऊ लौट रहा था। गांव से करीब 20 किलोमीटर पहले रास्ते में कविता की अचानक तबीयत खराब हो गई और उसे उल्टियां आने लगीं।
घर पहुंचते ही हुई मौत
पति किसी तरह उसे घर लेकर पहुंचा, लेकिन वहां पहुंचने के कुछ ही समय बाद कविता ने दम तोड़ दिया। इस घटना की जानकारी तत्काल मायके पक्ष को दी गई।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
शव को छपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस का कहना है कि विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।