सिवनी में कुएं में मिला मादा बाघ का दो दिन पुराना शव, करंट से हुई मौत
सिवनी के चारगांव में कुएं में मादा बाघ का दो दिन पुराना शव मिला। करंट से मौत की पुष्टि, शव कुएं में फेंका गया, एक आरोपी हिरासत में, जांच जारी। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 27 Apr 2026 02:15:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Apr 2026 02:15:00 PM (IST)
कुएं में एक बाघ का दो दिन पुराना शव मिला है। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- खेत में फैलाए करंट से मादा बाघ की मौत हुई
- आरोपियों ने बाघ का शव कुएं में फेंक दिया था
- वन विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकाला
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। दक्षिण सामान्य वनमंडल के सिवनी वन परिक्षेत्र के चारगांव में खेत के कुएं में एक बाघ का दो दिन पुराना शव मिला है। प्रारंभिक जांच में खेत में फैलाए गए करंट से वयस्क मादा बाघ की मौत होना पाया गया है।
रविवार दोपहर सूचना मिलने पर दक्षिण सामान्य वनमंडल का अमला मौके पर पहुंचा। कुएं में उतरकर मादा बाघ के शव को बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद बाघ का शव एनटीसीए की गारंटी के अनुसार जला दिया है। करंट लगने की बाघ की मौत होना पाया गया, जिसे आरोपियों ने खेत में मौजूद कुएं में फेंक दिया था। इस मामले में वन अमला ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है।
बाघ की मौत के बाद शव कुएं में फेंका
सिवनी उपवनमंडल अधिकारी युगेश पटेल ने बताया कि वन्यप्राणियों से फसल सुरक्षित करने जंगल के पास मौजूद खेत में फैलाए गए करंट से बाघ की मौत हुई है। उसके बाद में शव को कुएं में फेंक दिया गया। एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।