कलेक्टर की वीसी में माइक चालू रखकर अनर्गल बातें करना शिक्षकों को पड़ा महंगा, वेतन कटा
जिला शिक्षा अधिकारी ने एक प्राचार्य व दो शिक्षको को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा है कि समेकित छात्रवृत्ति व एमपीटास छात्रवृत्ति की ऑनलाइन समीक्षा में ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Feb 2026 09:14:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Feb 2026 09:28:24 PM (IST)
वीडियो कॉन्फ्रेसिंग की सांकेतिक तस्वीर। सोर्स, ग्रोक एआई।HighLights
- छात्रवृत्ति समीक्षा बैठक में माइक चालू रखकर व्यवधान किया।
- होस्ट के बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद नहीं दिया ध्यान।
- डीईओ ने तीन शिक्षकों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। समेकित व एमपीटास छात्रवृत्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण आनलाइन समीक्षा बैठक (वीडियो कान्फ्रेंसिंग) कलेक्टर की अध्यक्षता में 28 फरवरी को आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान कुछ शिक्षकों ने होस्ट के बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अपना माइक बंद नहीं किया।
माइक चालू रखकर अनर्गल बातें करने से इस महत्वपूर्ण चर्चा में भारी व्यवधान उत्पन्न हुआ। इस लापरवाही व अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्ती दिखाते हुए तीन शिक्षकों को ''कारण बताओ सूचना पत्र'' जारी करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटकर दंडित किया है।
डीईओ ने नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण
- जिला शिक्षा अधिकारी ने एक प्राचार्य व दो शिक्षको को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा है कि समेकित छात्रवृत्ति व एमपीटास छात्रवृत्ति की ऑनलाइन समीक्षा में बार-बार निर्देश देने के बावजूद संबंधित शिक्षकों ने अपना माइक बंद नहीं किया और अनर्गल प्रलाप जारी रखा।
- इससे महत्वपूर्ण शासकीय चर्चा में बार-बार बाधा उत्पन्न हुई, जिसे वरिष्ठ अधिकारियों ने गंभीरता से लिया। नोटिस में कहा गया है कि वीसी में लागिन होकर निर्देशों को ध्यान से न सुनना व व्यवधान पैदा करना ''मप्र सिविल सेवा आचरण नियम 1965'' के नियम 3 के विपरीत है।
इसे पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही व स्वेच्छाचारिता माना गया है। सभी संबंधितों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई
- शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धूमा प्राचार्य देवेन्द्र सिंह मरावी
- शासकीय हाई स्कूल ऐरमा माध्यमिक शिक्षक एनके डहरवाल
- शासकीय प्राथमिक शाला कोहका प्राथमिक शिक्षक माधवी शर्मा
- पारिवारिक विवाद में पिता ने की बेटे की हत्या