सिवनी में तालाब के किनारे खेलते खेलते दो बच्चे चले गए गहरे पानी में, डूबने से मौत
उगली थाना के एएसआई सुमेरचंद उइके ने बताया कि घटनास्थल की परिस्थितियां देखकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि एक बालक गहरे पानी में चला गया होगा, जिसे बचाने ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 05 May 2026 02:52:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 02:52:24 PM (IST)
तालाब, जहां से निकाले गए शव। सौजन्य इंटरनेट मीडियाHighLights
- उगली के पिपरिया गांव के पीपरताल जलाशय की घटना
- स्वजन ने बच्चे की चप्पल देखकर पुलिस को सूचना दी
- बचाने के प्रयास में दूसरा मासूम भी तालाब में डूबा होगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी । जिले के उगली थाना अंतर्गत पिपरिया गांव के पीपरताल जलाशय में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चे खेलते खेलते गहरे पानी में चले गए थे।हादसा चार मई की देर शाम काा है। तालाब किनारे खेलने गए थे। मृतकों की पहचान अमित पुत्र राकेश पंद्रे (आठ) तथा संजीव पुत्र शिवचरण अड़मे (आठ) पिपरिया गांव निवासी के रूप में हुई है।
एक को बचाने में दूसरे के डूबने की आशंका
उगली थाना के एएसआई सुमेरचंद उइके ने बताया कि घटनास्थल की परिस्थितियां देखकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि खेलने के दौरान शौच के बाद तालाब किनारे पहुंचा एक बालक गहरे पानी में चला गया होगा, जिसे बचाने के प्रयास में दूसरा मासूम भी तालाब में डूब गया। गहरे पानी में डूबने से दोनों बालकों की मौत हो गई होगी।
घर वापस नहीं लौटने पर स्वजनों ने दी सूचना
सोमवार देर रात तक बच्चों के घर वापस नहीं लौटने पर स्वजनों ने तालाब किनारे बच्चे की चप्पल देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर तालाब में डूबे बच्चों को स्थानीय तैराकों की मदद से खोजने कई घंटे अभियान चलाया गया। तालाब के 10-12 गहरे पानी में बच्चों के शव एक के बाद एक देर रात बरामद किए गए।
मर्ग कायम कर पुलिस कर रही है जांच
एएसआई उइके ने बताया कि पांच मई की सुबह पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिए गए हैं। मर्ग कायम कर पुलिस ने प्रकरण को जांच में लिया है। घटना के दौरान मृतक के माता-पिता मजदूरी करने गए थे। दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से परिवार व गांव में शोक का वातावरण है।