शहडोल में एसपी बंगले के पास पुलिस कर्मी कर रहा था बदसलूकी, चाट ठेला वाली महिला ने बीच सड़क पर पीटा
महिला का कहना है कि रिंकू सिंह अभद्र व्यवहार कर रहा था, जिसके चलते आत्मरक्षा में यह कदम उठाया। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित कर द ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 06 May 2026 01:35:52 PM (IST)Updated Date: Wed, 06 May 2026 01:55:38 PM (IST)
पुलिस कर्मी की पिटाई का वायरल वीडियो।सौजन्य वीडियो ग्रैबHighLights
- जानकाररी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई
- विभागीय जांच का सामना कर रहा है आरोपी
- कोतवाली पुलिस ने हालात नियंत्रण में किए
नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के राजेंद्र टाकीज के पास एक पुलिसकर्मी को महिला से बदसलूकी करना भारी हो गया। महिला ने बीच सड़क पर जमकर पिटाई कर दी। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया।
दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई
वीडियो के अनुसार, एसपी बंगले के पास चाट का ठेला लगाने वाली महिला से पुलिसकर्मी रिंकू सिंह बदसलूकी कर रहा था। महिला ने जब इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
![naidunia_image]()
महिला बोली-आत्मरक्षा में यह कदम उठाया
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने गुस्से में आकर पुलिसकर्मी रिंकू सिंह की बीच सड़क ही जमकर पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि रिंकू सिंह उससे अभद्र व्यवहार कर रहा था, जिसके चलते उसने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया।
![naidunia_image]()
लोगों ने की बीच-बचाव करने की कोशिश
घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक मामला काफी बढ़ चुका था और सड़क पर हंगामे का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया।
![naidunia_image]()
रिंकू सिंह एक मामले में हो चुका है दंडित
पुलिस ने रिंकू सिंह को अपने साथ थाने ले जाकर मामले की जांच कर रही है। रिंकू सिंह पहले से ही पुलिस लाइन में एक मामले में दंडित हो चुका है और विभागीय जांच का सामना कर रहा है। पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर हंगामा हो रहा है और लोग तमाशबीन बने हुए हैं।
थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की जांचकर वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- शहडोल कलेक्टर बने ड्राइवर, जनगणना जागरूकता रथ वाहन की खुद थामी स्टीयरिंग