शहडोल में घर के बाहर टहल रहे बेटे समेत गर्भवती मां की बोरवेल मशीन की टक्कर से मौत, 10 साल की बालिका गंभीर
पुलिस ने महिला के शव को गाड़ी के नीचे से निकालवाया। फरार बोरवेल गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 04 May 2026 10:16:46 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 10:23:00 AM (IST)
मां-बेटे अंशु उर्मिलिया और रमन की जीवित अवस्था की फोटो। नईदुनियाHighLights
- बालिका का अस्पताल में चल रहा उपचार
- टक्कर इतनी भीषण थी कि टायर के नीचे दब गईं
- डाक्टरों के प्रयासों के बावजूद जान नहीं बच सकी
नईदुनिया प्रतिनिधि शहडोल। जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार बोरवेल गाड़ी (मशीन) ने पैदल जा रहे एक परिवार को कुचल दिया। हादसे में एक महिला और उसके बेटे की मौके पर मौत हो गई।
सात माह की गर्भवती थी महिला
पुलिस के अनुसार के मृतकों की पहचान सूखा गांव की अंशु उर्मिलिया (30) और उनके 6 साल के बेटे राधा रमन के रूप में हुई है। घायल बच्ची का नाम आस्था तिवारी है। अंशु उर्मिलिया लाइनमैन राम गोपाल द्विवेदी की बेटी थी। 7 महीने की गर्भवती भी थी।
मां और भाई के साथ पैदल चल रही थी आस्था
अंशु उर्मिलिया और रमन के साथ आस्था भी पैदल चल रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार अनियंत्रित बोरवेल गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंशु उर्मिलिया गाड़ी के टायर के नीचे दब गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अंशु उर्मिलिया का भेजा बाहर आ गया है।
ब्यौहारी थाना पुलिस और एसडीओपी मौके पर पहुंचे
हादसे के तुरंत बाद घायल राधा रमन को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। 10 साल की आस्था तिवारी का अस्पताल में इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस और एसडीओपी मौके पर पहुंचे।
बिहार थाना प्रभारी जिया उलहक ने बताया कि घटना हुई और घटना में दो की मौत हो गईहै। मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को को सौंप दिया गया है।