• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

बाणसागर बांध पहली बार 100% भरा, आठ गेट खोलकर छोड़ा जा रहा पानी, निचले इलाकों में अलर्ट

शहडोल का बाणसागर बांध पहली बार शत-प्रतिशत भर गया। जलस्तर 341.64 मीटर पहुंचा, आठ रेडियल गेट खोले गए और निचले क्षेत्रों में प्रशासन ने अलर्ट जारी रखा।

By Vinod ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 01:29:59 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 01:29:59 PM (IST)
बाणसागर बांध पहली बार 100% भरा, आठ गेट खोलकर छोड़ा जा रहा पानी, निचले इलाकों में अलर्ट
बाणसागर बांध पहली बार 100% भरा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बांध का जलस्तर 341.64 मीटर दर्ज किया गया बुधवार सुबह।
  2. बाणसागर बांध इस सीजन में पहली बार पूरी तरह भर गया।
  3. जलाशय की लाइव स्टोरेज क्षमता 5429.60 एमसीएम दर्ज हुई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल: जिले का बाणसागर बांध इस सीजन में पहली बार शत-प्रतिशत भर गया है। बुधवार 3 सितंबर सुबह 8 बजे की स्थिति में जलस्तर 341.64 मीटर दर्ज किया गया, जो बांध के फुल रिजर्वायर लेवल (एफ आर एल) के बराबर है।

लाइव स्टोरेज 5429.60 एमसीएम हो गया है और रिजर्वायर फिलिंग 100 प्रतिशत पर पहुंच गई है। पिछले साल इसी तारीख को जलस्तर 341.56 मीटर था, इस बार 8 सेमी अधिक है।

इनफ्लो और आउटफ्लो की स्थिति

जल प्रबंधन की स्थिति में इनफ्लो 4241.66 क्यूमेक बना हुआ है। इसके विरुद्ध कुल आउटफ्लो भी 4241.66 क्यूमेक रखा गया है। इसमें पीएच-तृतीय से 174.66 क्यूमेक, स्पिलवे से 4060 क्यूमेक, आरबीसी 1 क्यूमेक, भिटरी 1 क्यूमेक और वाष्पीकरण हानि 5 क्यूमेक शामिल है।


8 रेडियल गेट खोले गए

स्पिलवे के 8 रेडियल गेट नंबर 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और 13 को 2.50-2.50 मीटर तक खोला गया है, जिनसे 4060 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है।

निचले क्षेत्रों में प्रशासन ने अलर्ट बनाए रखने के दिए निर्देश

  • देवलाेंद स्टेशन पर गुरुवार को सुबह 8 बजे तक 36.08 मिमी बारिश दर्ज हुई है। इस सीजन की संचयी वर्षा 844.98 मिमी हो गई है। बांध के लबालब होने से निचले क्षेत्रों में प्रशासन ने अलर्ट बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
  • बाणसागर बांध के कार्यपालन अंतरिक्ष के शर्माने बताया कि बांध में लगातार पानी आने के कारण गेट खोलना पड़ा है। लगातार तीन दिनों से पानी छोड़ा जा रहा है। बीच में कुछ गेट बंद किए गए थे लेकिन बुधवार की रात में फिर से सभी 8 गेट खोल दिए गए हैं क्योंकि बांध अपनी पूरी जल भराव क्षमता में भर चुका है।

यह भी पढ़ें- शहडोल के धनपुरी में गिरा कच्चा मकान, पति-पत्नी और बच्ची मलबे में दबी; बाल-बाल बची जान