MP में एक कमरे में चल रहा स्कूल: कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चे बैठते हैं एक कमरे में, अधिकारियों को बताई परेशानी, नहीं हुई सुनवाई
जिले से लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सामान के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खोखरा की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 17 Apr 2026 05:42:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Apr 2026 05:42:17 PM (IST)
MP में एक कमरे में चल रहा स्कूल( सांकेतिक फोटो)HighLights
- एक कमरे में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई
- जर्जर इमारत ढहने के बाद संकट
- ग्रामीणों ने नए भवन की मांग उठाई
नईदुनिया न्यूज, बुढ़वा। कैसे संवारेंगे बच्चों का भविष्य, एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं। जिले से लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित ब्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सामान के शासकीय प्राथमिक विद्यालय खोखरा की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार विद्यालय की अतिरिक्त इमारत जर्जर होकर पूरी तरह ढह चुकी है, जिसके बाद अब पूरा स्कूल महज एक ही कमरे में संचालित हो रहा है। यहां पर कक्षा-1 से लेकर कक्षा-5 तक के सभी बच्चों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है।
ऐसे में न तो बच्चों को उचित वातावरण मिल पा रहा है और न ही शिक्षक सभी कक्षाओं पर समान रूप से ध्यान दे पा रहे हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर गंभीर असर पड़ रहा है और बच्चों का भविष्य ठीक से संवर नहीं पा रहा है।
लोगों का क्या कहना
लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विद्यालय भवन के अभाव में बच्चों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब होने की आशंका जताई जा रही है।