• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में आंगनबाड़ी के पोषण आहार में मिले कीड़े, दाल और चावल को लेकर की गई शिकायतें

आहार में इस्तेमाल होने वाली सोयाबीन की बड़ी में घुन और कीड़े पाए जा रहे हैं।

By Ravindra VaidyaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 04:36:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 04:36:12 PM (IST)
शहडोल में आंगनबाड़ी के पोषण आहार में मिले कीड़े, दाल और चावल को लेकर की गई शिकायतें
आंगनबाड़ी के पोषण आहार में मिले कीड़े, फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. आंगनबाड़ी के पोषण आहार में मिले कीड़े
  2. पैकिंग व्यवस्था पर भी उठे सवाल
  3. दाल और चावल को लेकर की गई शिकायतें

नईदुनिया न्यूज, बाणसागर। जिले के बाणसागर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आहार में इस्तेमाल होने वाली सोयाबीन की बड़ी में घुन और कीड़े पाए जा रहे हैं। मूंग की दाल और चावल की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायतें की गई हैं।

लोगों के अनुसार, आरती स्वसहायता समूह पोषण आहार की पैकिंग अपने घर पर कराता है। उन्होंने पूछा है कि पैकिंग निर्धारित नियमों के अनुसार हो रही है या नहीं और खाद्य सामग्री की नियमित जांच कौन करता है। घर पर होने वाली पैकिंग की निगरानी को लेकर भी चिंता जताई गई है।

यह भी पढ़ें- आने वाले दिनों में देश के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन में होगा छत्तीसगढ़ : अमित शाह

नमूनों की जांच की मांग

स्थानीय लोगों ने कहा कि बच्चों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन देना समूह और विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने वार्ड क्रमांक 10 में वितरित आहार की गुणवत्ता जांचने और संबंधित केंद्रों तक पहुंचने वाले पोषण आहार के नमूनों की जांच कराने की मांग की है।


साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से पैकिंग व्यवस्था, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और वितरण प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की अपील की है। अनियमितता प्रमाणित होने पर समूह और लापरवाही करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है।

जानकारी मिली है कि पोषण आहार में कमियां हैं। इसकी जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बच्चों के आहार में गड़बड़ी ठीक नहीं है। अजय मिश्रा, परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग।

यह भी पढ़ें- ऑनलाइन शॉपिंग से लिए कपड़े, साइज सही नहीं होने पर लौटाने के दौरान 98 हजार की ठगी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।