MP Board रिजल्ट की मेरिट लिस्ट में शहडोल से 12वीं के दो और दसवीं के 5 बच्चे शामिल
शहडोल जिला मुख्यालय के ज्ञानोदय स्कूल पुलिस लाइन की छात्रा माही मिश्रा ने 12वीं में कला संकाय में सातवां स्थान हासिल किया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 15 Apr 2026 01:35:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 01:43:14 PM (IST)
नेहा सिंह दसवीं की प्रदेश सूची में शामिल सेंट्रल एकेडमी स्कूल शहडोल की छात्रा अपनी मां के साथ।HighLights
- 12वीं कला में माही मिश्रा सातवें, जीव विज्ञान में निशिका गुप्ता चौथे स्थान पर
- 10वीं में योगेंद्र सिंह परमार तीसरे, श्रेया साहू आठवें स्थान पर रहीं
- नेहा सिंह नौवें, आराधना गुप्ता और अनामिका कुशवाहा दसवें स्थान पर
शहडोल, नईदुनिया प्रतिनिधि। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने बुधवार को जो 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं, उसमें शहडोल जिले को भी खुश होने का मौका मिला है। शहडोल जिले के दो विद्यार्थी 12वीं की प्रदेश मेरिट में अपना स्थान हासिल किए हैं, वहीं पांच बच्चे दसवीं की प्रदेश मेरिट सूची में शामिल हुए हैं।
जिला मुख्यालय के ज्ञानोदय स्कूल पुलिस लाइन की छात्रा माही मिश्रा ने 12वीं में कला संकाय में सातवां स्थान हासिल किया है । टाइम पब्लिक स्कूल की छात्रा निशिका गुप्ता ने जीव विज्ञान संकाय में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि दसवीं की प्रदेश की सूची में योगेंद्र सिंह परमार शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व्यवहारी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
वहीं पुलिस लाइन की सेंट्रल एकेडमी स्कूल की छात्रा श्रेया साहू ने प्रदेश की सूची में आठवें नंबर पर स्थान हासिल किया है, तो नेहा सिंह ने नौवां स्थान हासिल किया है। ज्ञानोदय स्कूल की छात्रा आराधना गुप्ता ने दसवां स्थान हासिल किया है। वहीं बाणसागर स्कूल की अनामिका कुशवाहा ने भी प्रदेश की सूची में दसवां स्थान हासिल किया है।