• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में सुरक्षा ड्यूटी छोड़ शराब के नशे में धुत ASI को ग्रामीणों ने पीटा, एसपी ने किया सस्पेंड

शहडोल में जनविश्वास अभियान के दौरान नशे में धुत्त एएसआई ने ग्रामीणों और जिला पंचायत सदस्य से अभद्रता व मारपीट की। शिकायत के बाद एसपी ने उसे तत्काल निलंबित कर दिया।

By Vinod ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 03:12:39 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 03:12:39 PM (IST)
शहडोल में सुरक्षा ड्यूटी छोड़ शराब के नशे में धुत ASI को ग्रामीणों ने पीटा, एसपी ने किया सस्पेंड
नशे में धुत ASI को ग्रामीणों ने पीटा। (नईदुनिया)

HighLights

  1. शहडोल में नशे में धुत्त एएसआई का भारी हंगामा।
  2. जनविश्वास अभियान में ड्यूटी के दौरान की अभद्रता।
  3. ग्रामीणों और पंचायत सदस्य के साथ की मारपीट।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल: एक तरफ सरकार मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के जरिए आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का संदेश दे रही है, तो दूसरी तरफ इसी अभियान में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई पर शराब के नशे में ग्रामीणों के साथ अभद्रता और मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उसने जिला पंचायत सदस्य से भी बदतमीजी और हाथापाई की। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

ड्यूटी छोड़ नशे में हंगामा और ग्रामीणों से मारपीट

  • मामला जनपद पंचायत जयसिंहनगर अंतर्गत सीधी थाना क्षेत्र के बनसुकली का है। यहां जनविश्वास अभियान का कार्यक्रम था, जिसमें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। सुरक्षा के लिए सीधी थाने में पदस्थ एएसआई दीपक सिंह परिहार की ड्यूटी लगाई गई थी।

  • आरोप है कि एएसआई निर्धारित ड्यूटी पर न जाकर दूसरी जगह पहुंच गए, जहां वे शराब के नशे में थे। वहां उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर पंचायत छेकता क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों से गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। नाराज ग्रामीणों ने विरोध कर वीडियो रिकार्ड कर लिया।
  • जिला पंचायत सदस्य से हाथापाई और मुर्गे छीनने का आरोप

    • इसी दौरान पहुंचे जिला पंचायत सदस्य गुजरात सिंह ने आपत्ति जताई तो आरोप है कि एएसआई उनसे भी अभद्रता और हाथापाई पर उतारू हो गए।
    • अमडीह निवासी तौकीद ने एसपी के सामने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि एएसआई ने उनके कर्मचारियों से जबरन 4 मुर्गे छीने और 10 मुर्गों की डिमांड की, नहीं देने पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।

    यह भी पढ़ें- भारत गौरव पर्यटक ट्रेन: रीवा से 3 जनवरी को रवाना होगी, 12 दिन में कराएगी दक्षिण भारत के दर्शन

    एसपी ने किया निलंबित

    एसपी डा. संजय कुमार अग्रवाल ने मौके पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और बाद में एएसआई दीपक सिंह परिहार को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि निलंबन की कार्रवाई की गई है, आगे जांच जारी है।

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।