• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शिक्षक दिवस पर शहडोल में नशे में स्कूल पहुंचे गुरुजी, बच्चों ने कहा- रोज पीकर आते हैं

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुधर सके।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 09:09:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 09:09:48 PM (IST)
शिक्षक दिवस पर शहडोल में नशे में स्कूल पहुंचे गुरुजी, बच्चों ने कहा- रोज पीकर आते हैं
नशे की हालत में शिक्षक बच्चों के बीच पहुंचा। सौजन्‍य वीडियोग्रैब

HighLights

  1. विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दी
  2. सूचना के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं
  3. पढ़ाई प्रभावित होने से अभिभावकों में नाराजगी

नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल। ब्यौहारी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय दलको जागीर में एक शिक्षक के नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है।

छात्र-छात्राएं व शिक्षक बोले- रोज ऐसे ही आते हैं

शिक्षक का नाम झल्ला कोल बताया जा रहा है। छात्र-छात्राओं और विद्यालय में उपस्थित अन्य शिक्षकों ने बताया कि झल्ला कोल आए दिन शराब के नशे में विद्यालय आते हैं।

नशे की हालत में ठीक से पढ़ा भी नहीं पाते हैं

ग्रामीणों का कहना है कि नशे की हालत में वे न तो ठीक से पढ़ा पाते हैं और न ही बच्चों पर ध्यान दे पाते हैं। इस संबंध में संकुल प्राचार्य और विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और अभिभावकों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुधर सके।

यह भी पढ़ें- आउटसोर्स जनशक्ति निविदा पर सवाल, एमएसई के 25 प्रतिशत आरक्षण पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब