• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

108 फीट ऊंचा शिखर, 220 यज्ञशालाएं, नलखेड़ा में 55 एकड़ क्षेत्र में आकार लेगा मां बगलामुखी देवी लोक

आस्था के प्रमुख केंद्र नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर को भव्य धार्मिक परिसर के रूप में विकसित करने की दिशा में सोमवार को कदम बढ़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां बगलामुखी देवी लोक का भूमि पूजन किया।

By Mohit VyasEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 08:35:40 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 08:35:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
108 फीट ऊंचा शिखर, 220 यज्ञशालाएं, नलखेड़ा में 55 एकड़ क्षेत्र में आकार लेगा मां बगलामुखी देवी लोक
गर्भगृह में मां बगलामुखी का पूजन करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। -सौ. जनसंपर्क

HighLights

  1. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नलखेड़ा में किया भूमि पूजन
  2. दुर्घटना हुई तो बहुत बुरा लगा, भविष्य में श्रद्धालुओं को नही होगी परेशानी
  3. पहले चरण में 85.40 करोड़ रुपये से होगा निर्माण

नईदुनिया न्यूज, नलखेड़ा (आगर मालवा) : आस्था के प्रमुख केंद्र नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर को भव्य धार्मिक परिसर के रूप में विकसित करने की दिशा में सोमवार को कदम बढ़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां बगलामुखी देवी लोक का भूमि पूजन किया।

55 एकड़ में विकसित होने वाले इस देवी लोक के प्रथम चरण पर 85.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना का सबसे प्रमुख आकर्षण 108 फीट ऊंचा मंदिर शिखर होगा। इसके साथ 220 यज्ञशालाएं, गोशाला, कॉरिडोर और श्रद्धालुओं के आवागमन से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।


जिस पुलिया पर दुर्घटना हुई थी, उसे नए सिरे से बनाया जाएगा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मंदिर के रास्ते में जिस पुलिया पर दुर्घटना हुई थी, उसे नए सिरे से बनाया जाएगा। दुर्घटना के कारण बहुत बूरा लगा। हमने कहा इसका निदान होना चाहिए। नई पुलिया बनाकर मार्ग को पर्याप्त चौड़ा किया जाएगा, जिससे हादसा होने का काम ही नही रहने वाला। मंदिर तक आने-जाने के लिए नए फोरलेन मार्ग भी बनेगा, इसका भी भूमिपूजन भी किया गया है। साथ ही मां बगलामुखी धाम तक पहुंच आसान बनाने के लिए नया बायपास बनाया जा रहा है।

सनातन यात्रा पर दिग्विजय सिंह को घेरा

मुख्यमंत्री ने सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी घेरा। उन्होंने नाम लिए बिना सत्य सनातन यात्रा पर तंज कसा। कहा, हम वह लोग नहीं हैं, जो पहले चंदा दे दें, बाद में चंदे की वापस मांग करें और ढोंग करें कि हम यात्रा निकाले। डूब मरना चाहिए ऐसी भावना वालों को।

यह कौन सी बात हुई, भगवान को काम भावना से होता है, भगवान और धर्म के मामलों में श्रद्धा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कांग्रेस के लोग इस बात का जबाव दें जिन्होंने भगवान राम के जन्म स्थान के प्रमाण मांगे। किस मुंह से जाओगे वहां। वह बोले कांग्रेस का अमावस का अंधेरा कम छटेगा मुझे नही मालूम।

यह भी पढ़ें- एमपी में बनेगा देश का अनोखा धार्मिक सर्किट... महाकालेश्वर से लेकर ओंकारेश्वर समेत शामिल होंगे मालवा-निमाड़ के ये 5 बड़े देवस्थान

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।