आगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान LED स्क्रीन और बिजली केबल में आग से मची अफरा-तफरी
आगर मालवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के बीच अचानक LED स्क्रीन और बिजली केबल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 12:07:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 12:21:30 PM (IST)
आग लगते ही छात्राओं में मची अफरा-तफरी। (वीडियो ग्रैब)HighLights
- स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अचानक LED स्क्रीन और बिजली केबल में आग लग गई
- कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में बच्चे और आम लोग मौजूद थे
- इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, आगर मालवा : आगर मालवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के बीच अचानक LED स्क्रीन और बिजली केबल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में बच्चे और आम लोग मौजूद थे। इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।
लगातार बारिश के बीच हुई इस घटना ने विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। गनीमत रही कि समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और बड़ा हादसा टल गया।
![naidunia_image]()
स्क्रीन से जुड़े बिजली केबल में अचानक आग लग गई
मुख्यमंत्री के संदेश वाचन का प्रसारण LED स्क्रीन के जरिए किया जा रहा था। इसी दौरान स्क्रीन से जुड़े बिजली केबल में अचानक आग लग गई और धुआं उठने लगा। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद थे। हालांकि प्रशासन ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
![naidunia_image]()
ध्वजारोहण के समय से ही लगातार बारिश हो रही थी
घटना ने समारोह की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ध्वजारोहण के समय से ही लगातार बारिश हो रही थी। ऐसे में विद्युत उपकरणों और केबल की सुरक्षा, इंसुलेशन और अर्थिंग की जांच बेहद जरूरी थी।
प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका है, लेकिन बारिश के बीच सुरक्षा इंतजामों की पूर्व जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि तकनीकी खराबी के साथ प्रशासनिक लापरवाही भी इसकी वजह बनी या नहीं।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ
फिलहाल राहत की बात यह है कि समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन इस घटना ने भविष्य में ऐसे आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।