• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर जिले के झोंकर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज थाने पहुंचा, कार्रवाई की मांग

मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस से मांग की कि मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करत...और पढ़ें

By Imran KhanEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 02:03:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 02:12:04 PM (IST)
शाजापुर जिले के झोंकर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज थाने पहुंचा, कार्रवाई की मांग
पुलिस थाने पहुंचे मुस्लिम समाज के लोग।

HighLights

  1. समाजजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है
  2. मामले के बाद पुलिस ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है
  3. संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

नईदुनिया न्यूज, मक्सी शाजापुर। मक्सी थाना क्षेत्र के ग्राम झोंकर में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश देखने को मिला। मामले को लेकर बुधवार को झोंकर के मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग मक्सी थाने पहुंचे और पुलिस को आवेदन देकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं गिरफ्तारी की मांग की।

मुस्लिम समाज द्वारा पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया गया कि झोंकर निवासी नितिन इंद्रिया पाटीदार पिता राजेश इंद्रिया पाटीदार द्वारा गत दिनों आपत्तिजनक एवं गुस्ताखी भरी टिप्पणी की गई। समाजजनों का कहना है कि टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसे लेकर समाज में नाराजगी है और मामले में तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।


पुलिस से कार्रवाई की मांग

आवेदन में मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस से मांग की कि मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया जाए और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की जाए। समाजजनों ने पुलिस को मामले से संबंधित जानकारी एवं उपलब्ध साक्ष्यों की जांच करने की भी मांग की।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

मामले को लेकर एसआई मनोहर चौहान ने बताया कि ग्राम झोंकर में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर मुस्लिम समाज की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच में तथ्य सामने आने के बाद संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मामले के बाद पुलिस ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है। समाजजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- मक्सी-कनासिया मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया में गिरा बाइक सवार, बुरी तरह फट गया सिर, घटना के बाद भड़के लोग