• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

नहीं थम रहा आवारा आतंक : शाजापुर में एक दिन में 15 लोगों को कुत्ते ने काटा, लोगों में फैली दहशत

शाजापुर में कुत्तों के आतंक ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। कुत्तों के काटने से घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचने वाले लोगों की संख्या चिंता का कारण बन...और पढ़ें

By Mohit VyasEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 04:29:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 04:29:06 PM (IST)
नहीं थम रहा आवारा आतंक : शाजापुर में एक दिन में 15 लोगों को कुत्ते ने काटा, लोगों में फैली दहशत
शहर की सड़कों पर इस तरह रहता है कुत्तों का जमावड़ा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. शाजापुर में कुत्तों के आतंक ने लोगों को दहशत में डाल दिया है
  2. जिला अस्पताल पहुंचने वाले लोगों की संख्या चिंता का कारण बनी हुई है
  3. एक सितंबर को जिला अस्पताल में कुत्तों के काटने के कारण 15 लोग पहुंचे

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर : शाजापुर में कुत्तों के आतंक ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। कुत्तों के काटने से घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचने वाले लोगों की संख्या चिंता का कारण बनी हुई है।

स्थिति यह है कि एक सितंबर को जिला अस्पताल में कुत्तों के काटने के कारण 15 लोग उपचार कराने पहुंचे। नौ लोग इनमें शाजापुर शहर के निवासी हैं, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग आसपास के गांव क्षेत्र के निवासी हैं। इसके पहले 31 अगस्त को भी दो लोगों को शाजापुर में कुत्तों ने काटा था। दिनों दिन बड़ रहे कुत्तों के आतंक ने लोगों को दहशत में डाल रखा है।

नगर पालिका ने नसंबदी अभियान चलाया

कुत्तों के आतंक से राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट ने भी नगरीय निकाय और प्रशासन को दिशा निर्देश, गाइड लाइन जारी की थी। किंतु शहर में इसका भी प्रभावी ढंग से पालन नही हुआ है। कुत्तों पर नियंत्रण के लिए नगर पालिका ने नसंबदी अभियान चलाया, लाखों रुपये खर्च किए। बावजूद न तो कुत्तों के आतंक से मुक्ति मिली और न ही संख्या पर नियंत्रण हुआ। जिसके चलते विपक्ष द्वारा सिर्फ कागजों पर नसंबदी अभियान चलाने और लाखों रुपये का भ्रष्टाचार करने के आरोप भी नगर पालिका के जिम्मेदारों पर लगातार पूर्व में प्रदर्शन किया जा चुका है।


जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या के समाधान में सुस्त नजर आ रहे हैं

कुत्तों के हमलों की बढ़ती संख्या ने आमजन को परेशान कर रखा है किंतु जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या के समाधान में सुस्त नजर आ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुत्तों की संख्या में वृद्धि और उनके आक्रामक व्यवहार ने दहशत का माहौल निर्मित कर दिया है। इस स्थिति को देखते हुए, लोगों ने प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि वे जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करें ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लगातार कर रहे हैं प्रयास

कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और इससे राहत के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में नसंबदी अभियान भी चलाया जा चुका है। -प्रेम जैन, अध्यक्ष नपा

यह भी पढ़ें- महू में कुत्ते का आतंक: घर के बाहर बैठे लोगों पर झपटा, रास्ते भर नोचता रहा, लाठियां-कुर्सियां पड़ने पर भी नहीं छोड़ा