ट्रेडिंग के नाम पर धोखे की शंका में शाजापुर पुलिस ने सात युवकों को पकड़ा, एडवाइजरी कॉल सेंटर पर छापामार कार्रवाई
पुलिस को यहां से साइबर ठगी किए जाने की आशंका है। हिरासत में लिए गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे उपलब्ध कराई सूची में दर्ज मोबाइल नंबरों पर C...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 10:00:12 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 10:03:40 PM (IST)
शाजापुर पुलिस ने की धरपकड़। एआई फोटो।नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। शहर के काशीनगर में ट्रेडिंग एडवाइजरी काल सेंटर पर दबिश देकर लालघाटी थाना पुलिस ने सात युवकों को पकड़ा है। इस दौरान सेंटर संचालित करने वाला सरगना भाग निकला।
पुलिस को यहां से साइबर ठगी किए जाने की आशंका है। हिरासत में लिए गए युवकों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे उपलब्ध कराई सूची में दर्ज मोबाइल नंबरों पर Call करते थे।
सिर्फ ट्रेडिंग में रुचि होने या न होने की बात कन्फर्म करते थे। इसके लिए इच्छुक लोगों के नंबर सेंटर संचलक प्रवीण गोयल को दे देते थे।
पुलिस ने युवकों के मोबाइल व अन्य रिकार्ड जब्त कर इस्तगासा दर्ज किया है। बताया कि साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।