• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर में स्कूल के रास्ते पर रोज लगने वाले जाम को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा, मंडी गेट पर जड़ा ताला

ग्राम बमौरी, खेड़ा व आसपास से शाजापुर स्थित सांदीपनि विद्यालय आने वाले जेन अल्फा विद्यार्थियों ने कृषि उपज मंडी में आने वाले वाहनों के कारण मार्ग पर ल...और पढ़ें

By Mohit VyasEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 05:06:44 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 05:06:44 PM (IST)
शाजापुर में स्कूल के रास्ते पर रोज लगने वाले जाम को लेकर छात्रों का फूटा गुस्सा, मंडी गेट पर जड़ा ताला
मंडी गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. एक घंटे तक मंडी में बंद रही उपज से भरे वाहनों की आवाजाही
  2. एसडीएम, टीआई ने समस्या समाधान का दिया आश्वासन
  3. जाम और प्रदर्शन के कारण बच्चों का स्कूल भी प्रभावित हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर : ग्राम बमौरी, खेड़ा व आसपास से शाजापुर स्थित सांदीपनि विद्यालय आने वाले जेन अल्फा विद्यार्थियों ने कृषि उपज मंडी में आने वाले वाहनों के कारण मार्ग पर लगने वाले जाम को लेकर प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों ने कृषि उपज मंडी के पिछले हिस्से के द्वार पर ताला जड़ दिया। जिससे प्याज की बोरियों से भरे वाहन मंडी में प्रवेश नही कर पाए। मौके पर पहुंचीं एसडीएम और टीआई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। जाम और प्रदर्शन के कारण मंगलवार को बच्चों का स्कूल भी प्रभावित हुआ, पढ़ाई का करीब आधा समय बच्चे मंडी द्वार के पास ही खड़े रहे।

बच्चे करीब एक घंटे तक बच्चे रिमझिम बारिश के बीच मंडी गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करते रहे। उनका कहना था कि मंडी में उपज बेंचने आने वाले ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली व अन्य वाहन अव्यवस्थित तरीके से रोड पर खड़े होते हैं। जिसके कारण स्कूल बस एबी रोड से अंदर नही आ पाती और उन्हें बस तक पहुंचने के लिए पैदल चलने के साथ अन्य परेशानी का सामना करना पड़ता है।


मौके पर पहुंचीं शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले और कोतवाली थाना टीआई संतोष कुमार बाघेला ने बच्चों व अभिभावकों से चर्चा कर समझाइश दी। बावजूद वह नही माने उन्होंने कहा कि रास्ते पर अव्यवस्थित खड़़े उपज से लदे वाहनों को व्यवस्थित किया जाए।

स्कूल बस मंडी तक आए तब वह बस में बैठकर ही स्कूल जाएंगे। वह बस में सवार होने के लिए पैदल एबी रोड किनारे तक नही जाएंगे। जेन अल्फा के प्रदर्शन की जानकारी कलेक्टर ऋजु बाफना और एसपी प्रियंका शुक्ला प्रियंका शुक्ला तक भी पहुंचीं। इस पर अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली।

बच्चे बोले- कई दिन से थी परेशानी

प्रदर्शन करने वाले बच्चे बोले की कई दिन से यह परेशानी आ रही है। जिसके कारण उन्हें स्कूल जाते और स्कूल से गांव आते वक्त दोनों तरफ से समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार अभिभावक घर पर नही होते तो एबी रोड पर खड़ी बस तक पहुंचना या एबी रोड से गांव तक आने में ज्यादा दिक्कत आती है। सुरक्षा को लेकर भी चिंता रहती है। इसी से परेशान होकर उन्होंने मंडी गेट में ताला लगाकर प्रदर्शन किया। ताकि जिम्मेदार अधिकारी जागे और उनकी समस्या का समाधान किया जाए।

जल्दी तुलाई के चक्कर में बिगाड़ते हैं कतार

मंडी में विक्रय के लिए आने वाले उपज से लदे वाहन चालक तोल के लिए जल्दी अपनी बारी के चक्कर में वाहनों को आगे-पीछे खड़ा करके पूरा रोड घेर लेते हैं। जिसके कारण ग्रामों की ओर आने-जाने वाले वाहनों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जाम के हालात भी बनते हैं।

सुरक्षा की रहती हैं चिंता

मंडी क्षेत्र में ग्राम बमौरी रोड पर लगने वाले जाम के कारण स्कूल बस एबी रोड किनारे खड़ी हो जाती है। हमें पैदल बस तक पहुंचना पड़ता है। जिसके कारण सुरक्षा की चिंता भी रहती है। कई बार ऐसी स्थिति बनती है। समस्या के लिए मजबूर होकर प्रदर्शन रास्ता अपनाना पड़ा। - सुहाना पठान छात्रा

पैदल आवागमन में परेशानी, कीचड़ में ड्रेस गंदी

मंडी आने वाले वाहनों को कारण लगने वाले जाम के कारण स्कूल बस एबी रोड किनारे खड़ी हो जाती है। बस तक पैदल आने जाने में समय अधिक लगता है। बारिश के दिनों में रोड पर कीचड़ हो गया है। जिससे ड्रेस भी गंदी हो जाती है। - प्रियांशु विश्वकर्मा, छात्र

यह भी पढ़ें- MP Nursing College Controversy: भोपाल में 17वें दिन भी हंगामा, छात्रों ने किया रजिस्ट्रार का घेराव