शाजापुर के मक्सी में पानी को लेकर हाहाकार: दो महीने से फूटी पड़ी है पाइपलाइन, रोजाना बह रहा हजारों लीटर पानी
शाजापुर के मक्सी के जैन तोल कांटे के सामने पिछले करीब दो महीनों से पेयजल पाइपलाइन फूटी पड़ी है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इस त ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 03:16:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 03:16:59 PM (IST)
मक्सी में दो महीने से फूटी पड़ी है पाइपलाइनHighLights
- दो महीने से फूटी पाइपलाइन
- हजारों लीटर पानी बर्बाद
- शिकायतों का नहीं मिला समाधान
नईदुनिया प्रतिनिधि, मक्सी। नगर के जैन तोल कांटे के सामने पिछले करीब दो महीनों से पेयजल पाइपलाइन फूटी पड़ी है, जिससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। एक ओर जहां नगरवासी भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही से जल की भारी बर्बादी हो रही है।
शिकायतों का नहीं मिला समाधान
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार जल विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हालात यह हैं कि कई घरों में नल तक पानी नहीं पहुंच रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।