श्योपुर में अवैध शराब पकड़ने पहुंची आबकारी टीम पर हमला, गाड़ी के शीशे टूटे, भागकर बचानी पड़ी जान
टीम को कार्रवाई किए बगैर अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। मानपुर थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 21 May 2026 11:00:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 11:03:43 PM (IST)
आबकारी टीम पर हमला।नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। मानपुर थाना इलाके के पिपलमेटा गांव में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर महिला सहित चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
टीम को कार्रवाई किए बगैर अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। मानपुर थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
टीम को गांव के एक घर पर अवैध शराब बनाने और बिक्री करने की शिकायत मिली थी। बुधवार शाम कार्रवाई करने के लिए पहुंची टीम घर पर दबिश देकर अवैध शराब के खिलाफ कोई कार्रवाई करती, इससे पहले ही शराब माफियाओं ने इस टीम पर लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया।
आबकारी विभाग के उप निरीक्षक फरियादी संजीव कुमार धुर्वे की शिकायत पर मानपुर थाना पुलिस ने दिलीप रायसिक्ख, रंजीत रायसिक्ख, सतनाम रायसिक्ख, सुमित्रा रायसिक्ख निवासी पिपलमेटा के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाड़ी में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी एससीएसटी एक्ट कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।