श्योपुर में शिव की बारात के दौरान घोड़ी पर सवार कांग्रेस विधायक ने की हर्ष फायरिंग, मची अफरा-तफरी
श्योपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर मूंडला गांव में निकली शिव बारात के दौरान कांग्रेस विधायक ने हर्ष फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से लोगों में अफर ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 11:23:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Feb 2026 02:00:07 AM (IST)
शिव के बारात के दौरान विधायक ने की हर्ष फायरिंग (एआई से निर्मित सांकेतिक फोटो)HighLights
- शिव बारात में हर्ष फायरिंग का वीडियो आया सामने
- फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल
- पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही
नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर: जिले की बड़ौदा तहसील के मूंडला गांव में निकली शिव बारात के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। इस फायरिंग का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल को घोड़ी पर सवार देखा जा सकता है। इसी दौरान हवा में गोली चलने की आवाज सुनाई देती है, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
रविवार को पारंपरिक शिव बारात गांव की गलियों से होकर गुजर रही थी। बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल थे। फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घोड़ी भी अचानक बहक गई, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति असंतुलित हो गई। गनीमत रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।