विश्व पर्यावरण दिवस पर कूनो में सालों बाद दिखा दुर्लभ 'कैराकल', अधिकारियों ने जंगली बिल्ली की शेयर की तस्वीरें
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कूनो नेशनल पार्क से एक खुशखबरी आई है, कूनो प्रबंधन के अधिकारियों को कूनो के जंगल में कैराकल नजर आई है, यह ब ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 09:50:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 09:50:36 PM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस पर कूनो में नजर आई कैराकल।HighLights
- विश्व पर्यावरण दिवस पर कूनो में नजर आई कैराकल
- अधिकारियों ने जंगली बिल्ली की शेयर की तस्वीरें
- प्रोजेक्ट चीता से मजबूत हुआ कूनो का पारिस्थितिक तंत्र
नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कूनो नेशनल पार्क से एक खुशखबरी आई है, कूनो प्रबंधन के अधिकारियों को कूनो के जंगल में कैराकल नजर आई है, यह बेहद दुर्लभ प्रजाति की जंगली बिल्ली है, जो अब कूनो में देखी गई है, इस बिल्ली के फोटो कूनो प्रबंधन के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।
वन्य जीव संरक्षण के प्रयासों की सफलता
उन्होंने बताया है कि, वन्य जीव संरक्षण के प्रयासों की सफलता को दर्शाती है। वर्षों बाद दुर्लभ कैराकल की उपस्थिति दर्ज होना इस बात का प्रमाण है कि, प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए किए गए समर्पित प्रयास सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।
प्रोजेक्ट चीता से मजबूत हुआ कूनो का पारिस्थितिक तंत्र
प्रोजेक्ट चीता ने कूनो के पारिस्थितिक तंत्र को नई मजबूती प्रदान की है, जिससे वन्यजीवों के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण विकसित हुआ है। कूनो आज जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन का एक प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उभर रहा है।
विलुप्त प्रजातियों की हो रही है वापसी
यहाँ जंगली कुत्ते और विलुप्त प्रजाति के उल्लू सहित तमाम वन्य जीव फिर से वापस लौटे हैं, कूनो का वातावरण वन्य जीवों को खूब भा रहा है यह इसका प्रमाण है।