• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • श्योपुर

बेहोश चीते संग फोटोशूट... वेटरनरी डॉक्टर चीते के शरीर पर सिर टिकाकर लेटे, पीछे खड़े डीएफओ, मचा हड़कंप

चीता पर लेटकर फोटो खिंचवाने वाली तस्वीर के फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस तस्वीर की वास्तविक जांच को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 08:15:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 08:15:01 PM (IST)
बेहोश चीते संग फोटोशूट... वेटरनरी डॉक्टर चीते के शरीर पर सिर टिकाकर लेटे, पीछे खड़े डीएफओ, मचा हड़कंप
चीता पर लेटकर फोटों खिचवाने वाली वायरल तस्वीर।

HighLights

  1. कूनो नेशनल पार्क में अंतरराष्ट्रीय मानकों के उल्लंघन का आरोप
  2. सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को कूनो प्रबंधन ने नकारा
  3. CCF उत्तम कुमार शर्मा ने तस्वीर को बताया दो महीने पुराना

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें चीता प्रबंधन की टीम का एक सदस्य ट्रैंक्विलाइज़ के दौरान चीता की पीठ पर लेटकर आराम से फोटो खिंचवा रहा है। इस संबंध में चीता प्रोजेक्ट के अफसर इस फोटो को तकरीबन दो माह पुराना होने के साथ ही फेक फोटो बता रहे हैं।

दो महीने पहले भी वायरल हुई थी तस्वीर

वायरल तस्वीर की बात करें तो दो माह पहले भी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। पर्यावरण से प्रेम रखने वाले लोगों द्वारा वायरल फोटो को चीता प्रबंधन की लापरवाही बताकर राज्य और केन्द्र स्तर तक शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, लेकिन फोटो को फेक होना बताकर इस मामले को वहीं समाप्त कर दिया गया था।


अंतरराष्ट्रीय मानकों के उल्लंघन का आरोप

लेकिन, चीता पर लेटकर फोटो खिंचवाने वाली तस्वीर के फिर से सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस तस्वीर की वास्तविक जांच को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। यदि फोटो वास्तविक है, तो इसकी जांच कर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की गई? चीता पर लेटकर फोटो खिंचवाना ट्रैंक्विलाइज़ के दौरान अपनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकों का खुला उल्लंघन माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- एमपी में 30 हजार आउटसोर्स कर्मचारियों का एरियर अटका, 26 महीने से भुगतान का इंतजार, आंदोलन की दी चेतावनी

राज्य से लेकर केन्द्र तक दर्ज कराई गई शिकायत

सोशल मीडिया पर दो माह पहले वायरल होने वाली तस्वीर को लेकर वन्यजीव प्रेमी अजय दुबे द्वारा पर्यावरण्, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी), राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए), मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (वन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के यहां शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है।

जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह पूरी तरह से फेक है। दो माह पहले ही हम विधिवित प्रेस बयान जारी कर वायरल तस्वीर का खंडन कर चुके हैं।- उत्तम कुमार शर्मा, सीसीएफ, कूनो नेशनल पार्क