MP के श्योपुर जिले में गरज-चमक गरज के साथ बारिश, वीरपुर में गिरे ओले
ओलावृष्टि से किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि, इन दिनों खेत खाली पड़े हैं, बारिश की वजह से समर्थन मूल्य केंद्रों पर खुले में पड़ा गेह ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 29 May 2026 08:49:38 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 08:51:18 PM (IST)
वीरपुर में गिरे ओले।HighLights
- बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया, इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
- बिजली की तेज गडगडाहट के साथ बारिश होने का क्रम 08:45 के बाद भी जारी रहा।
- बारिश के चलते समर्थन मूल्य केंद्रों पर खुले में पड़ा गेहूं भीगने की संभावना हो सकती है।
नईदुनिया न्यूज, श्योपुर। शुक्रवार की रात साढ़े 8 बजे बादलों की चमक-गरज के साथ जिले भर में बारिश शुरु हो गई, वीरपुर तहसील इलाके में ओलावृष्टि हुई, चने के आकार के ओले करीब 15 मिनट तक गिरे।
ओलावृष्टि से किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि, इन दिनों खेत खाली पड़े हैं, बारिश की वजह से समर्थन मूल्य केंद्रों पर खुले में पड़ा गेहूं भीगने की संभावना हो सकती है।
हालांकि, कलेक्टर शीला दाहिमा ने बिगड़ते हुए मौसम को देखते हुए गेहूं के उठाव के निर्देश पहले ही जारी कर दिए थे, इससे खुले में पड़ा ज्यादातर गेहूं उठाया जा चुका था।
बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया, इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, बिजली की तेज गडगडाहट के साथ बारिश होने का शिलशिला रात 08:45 के बाद भी जारी रहा।