शिवपुरी के टोहरा गांव में ऑटो पर पलटा खाद से भरा ट्रक, 4 लोगों की मौत, 2 घायल
मध्य प्रदेश के सिरसौद थाने के टोहरा गांव के पास शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे ऑटो पर खाद से भरा ट्रक पलट गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 11 Apr 2026 02:56:50 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Apr 2026 02:56:50 PM (IST)
शिवपुरी के टोहरा गांव में ऑटो पर पलटा खाद से भरा ट्रकनईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। सिरसौद थाने के टोहरा गांव के पास शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे ऑटो पर खाद से भरा ट्रक पलट गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में वीरेंद्र, राजेश्वरी, अंबेश, राजो की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।
यह लोग ऑटो से राजगढ़ जा रहे थे कि तभी सिरसौद थाने के पास पेट्रोल पंप के पास हादसा हो गया। बता दें कि शादी के बाद दूल्हा वीरेंद्र दुल्हन राजेश्वरी, दूल्हे की मां अंबेश शाक्य (50), भाभी राजो शाक्य (22) बहन भूरिया शाक्य (19) ड्राइवर के साथ ऑटो से राजगढ़ गांव के लिए रवाना हुए थे।