प्रेमिका की गला काटकर हत्या करने के बाद प्रेमी ने अपना गला भी काटा, गुजरात से पकड़कर दोनों को अपनी कस्टडी में साथ ला रही थी पुलिस
राजकोट के एक होटल में रात को सोते समय प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। पढ़े शिवपुरी का ये मामला.. ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 07:09:55 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 07:13:12 PM (IST)
HighLights
- राजकोट के एक होटल में रात को सोते समय की वारदात
- शिवपुरी के रहने वाले थे दोनों, गुजरात से पकड़ा था पुलिस ने
- घटना के दौरान चीख-पुकार पर पुलिसकर्मियों की नींद खुली
नईदुनिया प्रतिनिधि शिवपुरी। देहात थानांतर्गत ग्राम पिपरसमा से घर से भागे प्रेमी युगल को गुजरात से बरामद कर शिवपुरी ला रही तभी देहात थाना पुलिस की अभिरक्षा (Police custody) में ही आरोपी प्रेमी संतोष जाटव ने राजकोट के एक होटल में रात को सोते समय प्रेमिका रजनी धाकड़ (21) की गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुद का गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।
अचानक घर से लापता हो गई थी
7-8 जून की दरम्यानी रात ग्राम पिपरसमां निवासी रजनी पुत्री बृजलाल धाकड़ अचानक घर से लापता हो गई थी। सुबह 4 बजे मां प्रीति धाकड़ की नींद खुली तो बिस्तर खाली मिला। परिजनों ने गांव और रिश्तेदारों में तलाश की, पर पता नहीं चला। पिता बृजलाल धाकड़ ने 8 जून को देहात थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और संतोष पुत्र उधम जाटव, 25, निवासी पिपरसमां पर बेटी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का संदेह जताया था।
दोनों को गुजरात से बरामद कर लिया
पुलिस की पड़ताल के दौरान दोनों को गुजरात से बरामद कर लिया गया। एडिशनल एसपी संजीव मुले के मुताबिक, लंबा सफर तय करने के बाद टीम थक चुकी थी। राजकोट में रात ज्यादा होने पर सभी ने एक होटल में बड़ा कमरा लेकर खाना खाया और सो गए।
चीख-पुकार पर पुलिसकर्मियों की नींद खुली
बताया जा रहा है कि देर रात जब सभी गहरी नींद में थे, तभी संतोष जाटव ने धारदार हथियार से रजनी का गला काट दिया। इसके बाद उसने खुद का गला काटकर जान देने की कोशिश की। चीख-पुकार पर पुलिसकर्मियों की नींद खुली तो रजनी की मौत हो चुकी थी। संतोष की हालत नाजुक है और उसे राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद शिवपुरी पुलिस ने गुजरात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें- MP जेल मैनुअल में 1968 के बाद बड़ा बदलाव: अब 5 कैदियों के लिए होगी एक शौचालय शीट, केंद्रीय-जिला जेलों में मशीनों से धोए जाएंगे कपड़े
संतोष जाटव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
संतोष जाटव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। बाक्स शिवपुरी पुलिस से कहां हुई चूक -महिला पुलिस साथ न हाेने के कारण सभी को एक साथ एक कमरे में सुलाया। कानूनन महिला पीड़ित व पुरुष आरोपी को साथ नहीं रख सकते। पुलिस के अनुसार दोनों की तलाशी ली गई थी, परंतु तलाशी में चूक हुई, इसी का फायदा संतोष ने उठाया और अपने पास चाकू छिपाकर रख लिया।
पुलिस लड़की को दस्तयाब करके ला रही थी, न कि गिरफ्तार करके। लड़की के स्वजन साथ में थे। ऐसे में महिला पुलिस का साथ होना अनिवार्य नहीं था। पुलिस ने लड़के की तलाशी ली थी, उसके पास कुछ नहीं था, परंतु उनके पास गृहस्थी का सामान था, रात में दोनों ने प्लानिंग करके उसी सामान में रखे चाकू से इस घटना को अंजाम दे दिया।
-विकास यादव, टीआई, देहात