शिवपुरी: पार्षद के सूने घर में दुस्साहसिक चोरी: गहनों से भरी 3 क्विंटल की तिजोरी उन्हीं की बाइक पर लाद ले गए, लाखों के जेवरात पार
चोरी की वारदात का पता गुरुवार की सुबह उस समय लगा जाब पड़ौस में रहने वाला पार्षद का चचेरा भाई हर्ष शर्मा सोकर उठा। इसके बाद उसने मामले की सूचना स्वजन स...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 09:44:37 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 09:46:25 AM (IST)
पार्षद के घर चोरी के बाद बिखरे सामान को देखते हुए उनके स्वजन और पुलिया के नीचे चोरी गई तिजोरी टूटी हुई पुलिस का मिली है। नईदुनियाHighLights
- सीसीटीवी में दिखे छह संदिग्ध
- पुलिया के नीचे टूटी मिली तिजोरी
- मनानी घूमने गया है पार्षद का परिवार
नईदुनिया न्यूज, शिवपुरी/ पोहरी। पोहरी थाने के सामने वार्ड-11 के पार्षद अमित उर्फ नीतू शर्मा के सूने मकान में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि चोरो नें धावा बोल दिया। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा, फिर घर में प्रवेश किया और वहां लाखों रुपये के जेवर, नगदी समेट कर पौने तीन क्विंटल वजनी तिजारी को पार्षद की बाइक पर ही रखकर ले गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पोहरी नगर परिषद में वार्ड-11 के पार्षद अमित उर्फ नीतू शर्मा 13 जून को अपने परिवार के साथ घूमने के लिए बाहर गए हैं। उनके मकान पर ताला लगा हुआ था। इसी क्रम में बुधवार-गुरुवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर वहां से अलमारी में रखे जेवरों सहित घर में रखी पौने तीन क्विंटल वजनी तिजोरी व गैलरी में खड़ी पल्सर बाइक क्रमांक एमपी-33 एचबी-6543 चोरी कर ली।
पार्षद के भाई ने थाने में की शिकायत
चोरी की वारदात का पता गुरुवार की सुबह उस समय लगा जाब पड़ौस में रहने वाला पार्षद का चचेरा भाई हर्ष शर्मा सोकर उठा। इसके बाद उसने मामले की सूचना स्वजन सहित पुलिस को दी। पार्षद नीतू शर्मा के भाई अनुज ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। चोरी की इस वारदात में कितने जेवर, नगदी चोरी गए हैं, इसका पता पार्षद के लौटने के बाद ही चल सकेगा। चोरी की सूचना मिलने के बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, पुलिस टीम, डाग स्क्वायड आदि मौके पर पहुंचे और आवश्यक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
वह बाइक जिसे चोरों ने चुराया था और इसी पर तिजोरी लाद ले गये थे। नईदुनिया
सीसीटीवी कैमरों में नजर आए छह संदिग्ध
पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरों में रात को छह संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं, हालांकि उनके चेहरे बहुत स्पष्ट नहीं हुए हैं। इसके अलावा जब चोर तिजोरी को बाइक पर रखकर फरार हुए तो अमरैया रोड पर भी एक सीसीटीवी कैमरे में वह नजर आए हैं।
सुबह पार्षद की बाइक चकरानाप रोड स्थित अस्पताल के पास पुलिया पर खड़ी हुई मिली। वहीं पुलिया के नीचे पार्षद के घर से चुराई गई तिजोरी टूटी हुई मिली है। माना जा रहा है कि चोरों ने तिजोरी को यहां लाकर पुलिया के नीचे तोड़ा होगा और इसके बाद उसमें रखा कीमती सामान ले गए होंगे।
हाल ही में 45 लाख में हुआ जमीन का सौदा
नईदुनिया को फोन पर पार्षद अमित उर्फ नीतू शर्मा ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है, हम लौट रहे हैं। हमारे घर से पौने तीन क्विंटल वजनी तिजोरी चोर ले गए हैं। उसमें 10 तोला सोना, ढाई किलो चांदी और 80 हजार रुपये रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में 45 लाख की जमीन का सौदा हुआ है और लौटने के बाद उसकी रजिस्ट्री करानी है। शायद चोरों को यह पता लग गया होगा कि 45 लाख घर पर ही रखे होंगे, इसलिए यह चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया हो। हालांकि 45 लाख रुपये पहले ही पार्टी को पहुंचा दिए थे।